Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

माता वैष्णो देवी मंदिर में कलश स्थापना के साथ वासंती नवरात्र अनुष्ठान शुरू

मंदिर परिसर को फूलों एवं विद्युत सज्जा कर आकर्षक बनाया गया है

रामगढ़ : शहर के झंडा चौक स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में मंगलवार को वासंती नवरात्र कलश स्थापना के साथ शुरू हुआ। मंदिर के पुजारी पंडित लीलाधर शर्मा ने नवरात्र अनुष्ठान के यजमान पंजाबी हिंदू बिरादरी के उपाध्यक्ष मनजीत साहनी व उनकी पत्नी नीरू साहनी से कलश स्थापना कराने के बाद विधिवत पूजन आरंभ किया। नौ दिवसीय इस नवरात्र अनुष्ठान के अवसर पर माता वैष्णो देवी मंदिर सहित पूरे मंदिर परिसर को फूलों एवं विद्युत सज्जा कर आकर्षक बनाया गया है।

कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग व सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए भक्तों को माता का दर्शन कराया जा रहा है

कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पंजाबी हिन्दू बिरादरी के पदाधिकारियों ने सोशल डिस्टेंसिंग व सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए भक्तों को माता का दर्शन कराया जा रहा है। पंजाबी हिंदू बिरादरी व माता वैष्णो देवी मंदिर ट्रस्ट के महासचिव महेश मारवाह ने बताया कि माता के भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए बिरादरी के पदाधिकारियों ने भक्तों की सुविधा हेतु व्यापक प्रबंध किए हैं। श्री मारवाह ने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए 19 अप्रैल को होने वाले माता की चौकी व 21 अप्रैल का भंडारा कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। 20 अप्रैल को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए हवन एवं कंजक पूजन किया जाएगा।