Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

#Ramgarhपुलिस ने वाहन लुटेरा गिरोह का किया पर्दाफाश, चार शातिर लुटेरे हथियार के साथ गिरिफ्तार

प्रदेश में बड़े वाहनों के साथ चार पहिया व दुपहिया वाहन लूट पाट करनेवाले गिरोह का किया पर्दाफाश

रामगढ़ : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, प्रदेश में बड़े वाहनों के साथ चार पहिया व दुपहिया वाहन लूट पाट करनेवाले गिरोह का किया पर्दाफाश।
इस गिरोह के चार शातिर लुटरों को पुलिस ने हथियार के साथ गोला थाना क्षेत्र से किया गिरिफ्तार।

 

पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि ये गिरोह बड़े वाहन, हाइवा, बारह चक्का के साथ- साथ चार पहिया व दो पहिया वाहन को लूट कर या चोरी कर रांची स्क्रैप यार्ड में कटवा कर बेच दिया करते थे।

पिछले कुछ माह में रामगढ़ से लूटी गई वाहन में इन्ही गिरोह का हाथ था, अब तक इस गिरोह ने सैकड़ो वाहन को कटवा चुके है। पुलिस इनके पास से एक सूमो , हौंडा सिटी कार और एक बुलेट बरामद किया है। पुलिस के अनुसार पूर्व में भी इन लोगो का अपराधिक इतिहास रहा है, यह लोग कई बार जेल भी जा चुके हैं।

इनकी गिरिफ्तारी को लेकर पुलिस इसे की एक बड़ी सफलता मान रही है साथ ही इस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरिफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है।