Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

इंदौर शहर में रिकॉर्ड 708 कोरोना संक्रमित मरीज मिले

इंदौर। इंदौर शहर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही। शुक्रवार को पहली बार एक ही दिन में सात सौ से ज्यादा संक्रमित मिले। इस दिन सिर्फ 3867 सैंपलों की जांच हुई। इसमें से 708 संक्रमित निकले। यानी संक्रमण की दर 18.3 प्रतिशत पर पहुंच गई है। इसके पहले सिर्फ अप्रैल-2020 में ही संक्रमण दर इतनी ज्यादा रही थी। शुक्रवार को कोरोना की वजह से शहर में चार मौत भी हुई। इसे मिलाकर इंदौर में अब तक 969 लोग कोरोना से जान गवा चुके हैं। शहर में संक्रमण दर भी बढ़ रही है। अप्रैल के दो दिन में ही 1390 संक्रमित शहर में मिल चुके हैं। शुक्रवार को संक्रमण दर साढ़े 18% के करीब पहुंच गई है। यानी शहर में लगभग हर पांचवा सैंपल संक्रमित निकल रहा है।

और इधर, रंग पंचमी पर 23 हजार से ज्यादा को लगा टीका

इंदौर में पिछले दो दिन से टीकाकरण ने रफ्तार पकड़ ली है। शुक्रवार को इंदौर में सरकारी व निजी अस्पतालों के अलावा टाउनशिप व कालोनियों में कैंप लगाकर भी टीकाकरण किया गया। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग व निजी अस्पतालों की 228 टीमों ने 23 हजार 721 लोगों को टीका लगाया। इसके पूर्व एक अप्रैल को शहर में 31 हजार 923 लोगों को टीका लगाया गया था। शुक्रवार को 60 वर्ष से अधिक उम्र के 5358 बुजुर्गों को पहली डोज और 288 को दूसरी डोज लगी। वहीं 45 वर्ष से अधिक के 16 हजार 778 को पहली डोज और 46 को दूसरी डोज लगी। 400 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली डोज और 60 को दूसरी डोज लगी। 726 फ्रंटलाइन वर्कर को पहली डोज और 65 को दूसरी डोज लगी।

डेढ़ लाख बुजुर्गों को टीका लगा : इदौर में शुक्रवार तक 60 साल से अधिक के 1 लाख 49 हजार 196 बुजुर्गों को टीका लग गया। वहीं 45 वर्ष से अधिक के 88 हजार 740 लोगों को अब तक टीका लगा है।