Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

घर में धधकती मिली शराब की भट्टी, लाहन सड़ाने कमरे में गाड़ रखा था ड्रम, तस्कर गिरफ्तार

जबलपुर। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी तो तस्कर के घर शराब बनाई जा रही थी। पुलिस को धधकती हुई भट्टी मिली जिसे नष्ट कर दिया। गया इतना ही नहीं तस्कर ने लाहन सड़ाने के लिए एक कमरे में जमीन में प्लास्टिक का ड्रम गाढ़ा रखा था जिसे पुलिस ने उखाड़ फेंका। कुम्हार मोहल्ला गोरखपुर निवासी अमित सोनकर घर के आंगन में कच्ची शराब के निर्माण के लिए भट्टी लगा रखा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी तो भट्टी धधक रही थी जहां कच्ची शराब का निर्माण किया जा रहा था। पुलिस ने भट्टी को क्षतिग्रस्त कर दिया। प्लास्टिक के कुप्पों में 60 लीटर कच्ची शराब मिली। तथा एक कमरे में जमीन में गाड़े गए ड्रम में भरा 200 लीटर लाहन नष्ट किया गया। पुलिस ने शराब तस्कर के खिलाफ आबकारी एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है।

इधर, गोरखपुर में पिस्टल लिए मिला पाटन का बदमाश: पाटन क्षेत्र का बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की नीयत से गोरखपुर में पिस्टल लेकर घूम रहा था। उसकी हरकत की सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की और उसे पकड़ लिया। गोरखपुर पुलिस ने बताया कि पड़रिया पाटन निवासी विश्वनाथ सिंह (19) शुक्रवार शाम हाउबाग रेलवे स्टेशन मार्ग पर संदिग्ध हालत में खड़ा था। कुछ लोगों की नजर उसकी कमर पर पड़ी जहां वह पिस्टल खोंसे था। उक्त सूचना पुलिस तक पहुंची जिसके बाद विश्वनाथ की घेराबंदी की गई। थाना प्रभारी सारिका पांडेय ने बताया कि क्राइम ब्रांच व गोरखपुर थाने की संयुक्त टीम ने हाउबाग स्टेशन मार्ग पर दबिश दी। पुलिस टीम को देखकर विश्वनाथ ने भागने का प्रयास किया परंतु उसे दबोच लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से देसी पिस्टल व दो जिंदा कारतूस जब्त किए हैं। पिस्टल व कारतूस उसे कहां से मिले पुलिस इसका पता लगा रही है।