Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Kartik Aryan ने शेयर की कोरोना सेल्फी, कहा- ‘मेरा लॉकडाउन हो गया, तुम सबका नाइट कर्फ्यू तो हो’

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन पिछले सोमवार को कोरोना पॉजिटिव पाएं गए थे और इस वक्त वो अपने घर में  क्वारंटीन हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक सनकिस्ड सेल्फी शेयर की है। उनके ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस सेल्फी में अभिनेता रेड कलर की टी- शर्ट में पोज देते दिख रहे हैं। इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर एक्टर ने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, ‘मेरा लॉकडाउन हो गया। तुम सबका नाइट कर्फ्यू तो हो।’ अभिनेता की इस फोटो को अभी इंटरनेट पर आए कुछ ही घंटे हुए हैं।

बता दें कि कार्तिक आर्यन 22 मार्च सोमवार को कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। इसकी जानकारी उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर दी थी। इस पोस्ट को शेयर करते हुए अभिनेता ने लिखा, ‘पॉजिटिव हो गया हूं, दुआ करो।’

वहीं कोविड-19 के मामलों में अचानक आए उछाल को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने रविवार 28 मार्च से नाइट कर्फ्यू लगाने की खबरें सामने आई थी। पूरे देश में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में ही मिले हैं।

अभिनेता कार्तिक आर्यन कोरोना पॉजिटिव होने से पहले अपनी आगामी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ की शूटिंग कर रहे थें। उनके पॉजिटिव होने के से फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया है। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस कियारा आडवाणी, परेश रावल, राजपाल यादव और अभिनेत्री तब्बू अहम किरदार में नजर आएंगी। ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जो प्रियदर्शन निर्देशित फिल्म ‘भूल भुलैया’ का सीक्वल है। ‘भूल भुलैया 2’ का निर्देशन अनीस बज़्मी कर रहे हैं।

इसके अलावा अभिनेता कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं जल्द ही फिल्म ‘धमाका’ में नजर आने वाले हैं। इस मूवी में वो एक प्राइम टाइम एंकर की भूमिका में नजर आएगे। हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर फिल्म का टीजर शेयर करते हुए बताया कि फिल्म ‘धमाका’ को जल्दी ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।

साथ ही एक्टर करण जौहर की फिल्म ‘दोस्ताना 2’ में भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आएगे। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और लक्ष्य लालवानी भी अहम रोल प्ले कर रहे हैं।