Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

दो दिन सब कुछ रहेगा बंद, अभी जुटा लीजिए होली से जुड़ी जरूरत का सामान

भोपाल। होली का त्यौहार है। कोरोना की वजह से प्रशासन ने बाहर होली खेलने पर तो प्रतिबंध लगाया है, लेकिन घर में आप खूब होली खेल सकते हैं। होली और घर की जरूरत से जुड़े सभी सामान आप आज ही रात नौ बजे तक खरीद लें, इसके बाद दो दिन तक बाजार पूरी तरह बंद रहेंगे और आपको दूध, दवाईयां और पेट्रोल छोड़कर कोई सामान नहीं मिलेगा।

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने हर रविवार को टोटल लॉकडाउन की घोषणा की है। वहीं संक्रमण बढ़ने के खतरे को देखते हुए सोमवार को होली के दिन भी बाहर आवाजाही समेत गैर, जुलूस, सार्वजनिक रूप से होली मनाने सहित अन्य कार्यक्रमों पर रोक लगाई है। इसके साथ ही होली के दिन सभी बाजार भी बंद रहेंगे, इसलिए भोपाल के लोगों के पास शनिवार रात नौ बजे तक अपनी जरूरतों का सामान खरीदने का मौका है। होली के बाद आने वाले अन्य त्यौहार भी घरों में ही मनाना पड़ेगा। अब तक रात दस बजे तक बाजार बंद हो रहे थे, लेकिन संक्रमण बढ़ने की वजह से प्रशासन ने नौ बजे तक बाजार बंद करने के आदेश दिए हैं। यह आदेश शुक्रवार से ही लागू हो गया है।

शराब दुकानें भी रहेंगी बंद

रविवार को टोटल लॉकडाउन और होली के दिन की वजह से शराब की दुकानें भी दो दिन बंद रहेगी। गौरतलब है कि आम दिनों में शराब की दुकानें 11 बजे तक खुल रही हैं। शाम को हो सकती है भीड़ दो दिन बाजार बंद रहने की स्थिति में शनिवार शाम को बाजारों में भीड़ उमड़ सकती है। इसके लिए प्रशासन ने भी तैयारी कर रखी है। जिला प्रशासन और नगर निगम का स्टाफ बाजारों में सुरक्षित शारीरिक दूरी का पालन करवाएगा, ताकि संक्रमण फैलने का खतरा कम से कम हो।