Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

ट्रांसपोटर्स आज परिवहन उपायुक्त को देंंगे भष्ट्राचार का सबूत

इंदौर Indore RTO। सेंधवा बेरियर पर पूर्व आरटीआइ दशरथ पटेल द्वारा किए गए भ्रष्टाचार को लेकर ट्रांसपोटर्स संभागीय परिवहन उपायुक्त से आज दोपहर डेढ़ बजे मुलाकात कर सबूत और जानकारी देंगे। एसोसिएशन ने एक पत्र जारी कर सभी ट्रांसपोटर्स को मय सबूत उपिस्थत रहने के लिए कहा है।
इंदौर ट्रक ऑपरेटर एंड ट्रांसपोर्ट एसो. के अध्यक्ष सीएल मुकाती ने बताया कि मध्य प्रदेश के सभी परिवहन चेकपोस्ट पर अवैध वसूली हो रही है। इंट्री एवं सबसे ज्यादा अवैध वसूली बालसमंद, सेंधवा परिवहन चेक पोस्ट पर पूर्व आरटीआइ दशरथ पटेल द्वारा की जा रही थी, जिसकी शिकायत हम सभी जगह कर चुके थे। इसकी शिकायत हमने परिवहन आयुक्त को की थी। इसके बाद हमें परिवहन आयुक्त ने इंदौर में ही संभागीय उप परिवहन आयुक्त सपना जैन से मिल कर चर्चा करने के लिए कहा है। अब हम गुरुवार को दोपहर डेढ़ बजे इंदौर के समस्त ट्रांसपोर्ट्स गवाह एवं सबूत पेश करने के लिए पहुंचेंगे। हमने सभी ट्रांसपोटर्स को सूचना दी है, कि अपने तमाम सबूत लेकर आरटीओ पहुंचे।
गौरतलब है कि ट्रांसपोटर्स सेंधवा बेरियर पर हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ काफी समय से विरोध कर रहे हैं। उनका आरोप है कि यहां पर बिना पैसे लिए किसी भी ट्रक को जाने नहीं दिया जाता है। पैसे नहीं देने पर ट्रक चालकों के साथ मारपीट की जाती है। उन्हें घंटों तक बेवजह रोका जाता है।मुलाकात के दौरान ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के उपाध्यक्ष विजय कालरा, लोहा मंडी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश तिवारी, देवास नाका ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष चतर सिंह भाटी सहित बड़ी संख्या में ट्रांसपोटर्स उपस्थति रहेंगे।