Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

इंदौर में देर रात दो बदमाशों की चाकुओं से गोदकर हत्या

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र की कालिंदी गोल्ड कालोनी के मेन रोड पर दो युवकों की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। दोनों युवकों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज थे। घटनास्थल से 200 मीटर दूरी पर खून भी मिला है। जिससे लग रहा है कि उनका हमला करने वालों से संघर्ष भी हुआ है। एएसपी शशिकांत कनकने के अनुसार घटना बुधवार देर रात की है। सूचना मिली थी कि कालिंदी गोल्ड मेन रोड पर कुछ दूरी पर दो युवकों के शव रक्तरंजित अवस्था में पड़े हुए हैं। उनकी शिनाख्त अर्पित खटे निवासी लवकुश विहार और गौरव मिश्रा निवासी गौरी नगर के रूप में हुई है।

गौरव के स्वजन भोपाल में रहते हैं। उसके पिता सशस्त्र बल में पदस्थ हैं जबकि अर्पित का परिवार महाराष्ट्र में रहता है। घटना स्थल पर काफी खून भी मिला है। गौरव के पेट पर चाकू के निशान थे जबकि अर्पित के पसली, हाथ और गले पर चाकुओं के निशान मिले हैं। मौके पर एक बिना नंबर की एक्टिवा भी मिली है। अर्पित खटे पर विभिन्न् थानों में लूट, हत्या का प्रयास, अड़ीबाजी, चोरी जैसे 15 अपराध दर्ज थे, जबकि गौरव पर चार अपराध दर्ज थे। हत्यारों की तलाश में पुलिस की टीमें रवाना की गई हैं।

बचने के लिए भागे बदमाश

टीआइ राजेंद्र सोनी के अनुसार घटना स्थल को देखकर लग रहा है कि गौरव और अर्पित ने हमला करने वालों के साथ संघर्ष भी किया। घटना स्थल से 200 मीटर दूरी पर खून मिला है। ऐसा लग रहा है कि दोनों को योजना के तहत बुलाया गया और उसके बाद उन पर चाकू से हमला कर दिया गया। इसके बाद दोनों वहां से भागे भी लेकिन हत्यारों की संख्या अधिक होने से वे बच नहीं पाए और करीब 200 मीटर दूर जाकर गिर पड़े। घटना स्थल के पास बहुत अंधेरा था और लोगों की आवाजाही भी कम है। ऐसी जानकारी भी मिली है कि तीन दिन पूर्व दोनों का कुछ लोगों से विवाद हुआ था।