Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

दुष्कर्म का केस दर्ज करवाने पर पीड़िता के घर के सामने जहर खाया

इंदौर। द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के आरोपित ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसके खिलाफ मंगलवार को ही महिला ने प्रकरण दर्ज करवाया है। आरोपित ने महिला पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। उसने कहा कि महिला उसके साथ लिव इन रिलेशन में रहती थी।

मच्छी बाजार निवासी राहुल पुत्र काशीनाथ शिंदे के खिलाफ मंगलवार को द्वारकापुरी थाना पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज किया। महिला के मुताबिक वह टेली शापिंग कंपनी में नौकरी करती है। राहुल से इसी दौरान परिचय हुआ था। उसने पति व बच्चों की हत्या की धमकी देकर महिला से शारीरिक संबंध बना लिए। उसने शादी करने का बोला और कहा- मैं आत्महत्या कर लूंगा। महिला द्वारा शिकायत करने पर राहुल ने महिला के घर के सामने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे गंभीर अवस्था में एमवाय अस्पताल भर्ती किया। राहुल के मुताबिक दोनों छह साल से लिव इन रिलेशन में रहते थे। महिला ने उसके खिलाफ झूठा केस दर्ज करवा दिया।

लसूड़िया थाना पुलिस ने भी 10 वर्षीय किशोरी की शिकायत पर आरोपित जयपाल पुत्र भूरेसिंह के खिलाफ अपहरण और छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह दादी का मोबाइल रिपेयर करवाने गई थी। आरोपित बहला-फुसलाकर ले गया और उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। मांगलिया में वह बाइक सहित गिर गया तो लोगों ने पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी। मामला थाने पहुंचा और उसके खिलाफ केस दर्ज करवा दिया। इसी तरह विजय नगर थाना पुलिस ने उदय नगर देवास निवासी एक महिला की शिकायत पर आरोपित राजेश अधिकारी निवासी श्रध्दाश्री कालोनी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है।