Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

कोरोना के कारण होली सेलिब्रेशन में बरतें सावधानियां

जबलपुर। कोरोना वायरस का प्रकोप अभी भी जारी है। जिसे लेकर पूरे देश में तमाम तरह की सावधानियां बरती जा रही हैं। देश में होने वाले तमाम तरह के आयोजन रद्द कर दिए गए हैं। लेकिन कुछ लोग फिर भी होली फेस्ट को सेलिब्रेट करना चाहते हैं। ऐसे कठिनतम समय में जरूरी होगा कि कुछ सावधानियां बरतें। इस कठिन समय में कैसे सेलिब्रेट कर सकते हैं होली।

लिमिटेड लोग अनलिमिटेड सेलिब्रेशन : वर्तमान में कोरोना की स्थिति को देखते हुए लिमिटेड लोग ही रहें तो बेहतर है, ताकि आप भी अच्छे से इन्जॉय कर सकेंगे। जितनी अधिक भीड़ उतना अधिक खतरा। इसलिए बेहतर होगा सिर्फ अपने खास लोगों के साथ ही सेलिब्रेशन किया जाए।

तीन चीजों को हमेशा करें फॉलो : अगर आप होली की पार्टी में जाना ही चाहते हैं तो तीन चीजों का सबसे ज्यादा ख्याल रखें। सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और समय-समय पर हैंड सैनिटाइज करते रहें या फिर साबुन से हाथ धोते रहें। कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद भी इन सभी बातों को जरूर ध्यान रखें।

सही गानों का चयन : पार्टी में जाएं और डांस न हो यह संभव नहीं है। लेकिन कोरोनाकाल में कुछ ऐसे गाने भी हैं जो आपको सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने में मदद करेंगे। इतना ही नहीं वह गाने सुनकर आप ही डिस्टेंस मेंटेन करने लगेंगे।

रंगों का सही चयन : कोरोनाकाल में होली का आयोजन करना किसी जोखिम से कम नहीं है। ऐसे वक्त में अगर अपने कुछ लोगों के साथ सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो रंगों का चयन सही रखें। कोशिश करें हर्बल कलर से होली खेलें। साथ ही ध्यान रहे पानी का उपयोग नहीं करें और सूखे रंग से ही होली खेलें। ऐसा इसलिए कोरोना संक्रमण का खतरा वेट पार्टिकल्स से जल्दी होने की संभावना होती है।

खानपान का रखें ध्यान : कोरोनाकाल के दौर में हम जितना ध्‍यान रखेंगे उतना सभी के लिए बेहतर होगा। ध्‍यान रहे खुली रखी चीजें नहीं खाएं। खाने के स्‍टॉल को रंगों से दूरी पर रखें। इससे खाने में किसी रंग के मिक्स होने का डर नहीं रहेगा। आप भी इस बात से भलीभांति परिचित होंगे की रंग के शरीर के अंदर जाने से कुछ भी हो सकता है।