Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

#Ramgarh होली पर्व के मद्देनजर जिला प्रशासन ने जारी की विशेष गाइडलाइन

रामगढ़: होली पर्व के मद्देनजर मंगलवार को जिला समाहरणालय सभागार में जिला शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान सबसे पूर्व जानकारी देते हुए उपायुक्त श्री संदीप सिंह ने कहा कि कोरोना के मद्देनजर सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए ही पर्व मनाया जाना है। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कई चीजों पर छूट दी गई है जबकि कई चीजों पर अभी भी रोक है।

होली पर्व के दौरान किसी भी तरह की रैली का आयोजन नहीं किया जाना है, कई बार देखा जाता है कि लोग गाड़ियों पर साउंड सिस्टम लगाकर बड़ी संख्या में एक जगह से दूसरी जगह पर जाते हैं इस तरह की गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक है एवं सभी अधिकारी सुनिश्चित करें कि ऐसा ना हो। बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि कई असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की जाती है। ऐसे में पर्व के दौरान यह बहुत जरूरी है कि हम सोशल मीडिया पर विशेष ध्यान रखें एवं जो भी व्यक्ति सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने अथवा अफवाह फैलाने का कार्य करें उसके विरुद्ध संबंधित प्रावधानों के तहत त्वरित कार्रवाई करें।

बैठक के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को अवैध शराब के विरुद्ध विशेष कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अनिवार्य रूप से अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी की जाए एवं जो भी व्यक्ति इसका दोषी पाए जाए उसके विरुद्ध तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजा जाए।

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को उनके उनके थानों में शांति समिति की बैठक करने एवं शांतिपूर्ण ढंग से पर्व का आयोजन करने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे युवा वर्ग जो कि बड़ी संख्या में बाइक पर सवार होकर पर्व के दौरान हो हल्ला मचाते हैं एवं माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं उनके विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को पीसीआर टीम एवं बाइक गश्ती दल के माध्यम से होली पर्व के दिन एवं उसके पूर्व लगातार क्षेत्रों का भ्रमण करने एवं आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने शांति समिति के सदस्यों के साथ होली पर्व के शांतिपूर्ण ढंग से आयोजन हेतु कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा विमर्श किया।

इसके साथ ही उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अधिकारियों को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में होली पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले होली मिलन समारोह पर विशेष ध्यान रखने एवं कोरोना दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए उनका आयोजन कराने का निर्देश दिया गया।उक्त बैठक के दौरान जिला स्तरीय पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारीयों, थाना प्रभारियों सहित अन्य उपस्थित थे।