Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

कलेक्टर ने कहा-कोरोना से बचाव के लिए अधिक से अधिक लोग लगवाएं वैक्सीन, लापरवाही पड़ेगी भारी

इंदौर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने जागरूकता अभियान चला रखा है। इसी सिलसिले में कलेक्टर मनीषसिंह ने जनता से अपील की है कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जागरूकता का परिचय देते हुए एकजुट प्रयास करें। कोरोना से रोकथाम के लिए मास्क पहनना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन से ही सुरक्षा हो सकती है, इसलिए अधिक से अधिक लोग वैक्सीन लगवाएं।

बहरहाल बढ़ते संक्रमण के बावजूद जो दुकानदार लापरवाही बरत रहे हैं, उनके खिलाफ प्रशासन और नगर निगम सख्त रवैया अपनाने जा रहा है। शहर के विभिन्ना बाजारों में जो दुकानदार और उनके कर्मचारी मास्क और शारीरिक दूरी का पालन करते हुए कारोबार नहीं करेंगे, उनकी दुकानें सील करने के बाद तभी खोली जाएंगी, जब शहर में कोरोना का संक्रमण कम हो जाएगा। इस मामले में कलेक्टर का कहना है कि शुरुआती दौर में कोविड प्रोटोकाल का उल्लंघन करने वाले 30 दुकानदारों की दुकानें सील करने के बाद खोल दी थी लेकिन अब जो दुकानें सील हो रही हैं उनको तब तक नहीं खोला जाएगा, जब तक कि कोरोना कम नहीं हो जाता। कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है।

हो सकता है आने वाले दिनों में एक दिन में 500-600 तक भी पाजिटिव केस आ सकते हैं, इसलिए वैक्सीन से ही सुरक्षा हो सकती है। लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए खुद आगे आना चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि रोको-टोको अभियान में हम बाजारों में घूमकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। कई लोग मास्क लगा रहे हैं, लेकिन कुछ लापरवाही कर रहे हैं। इंदौर जागरूकता में सदैव अव्वल रहा है और हम सभी मिलकर आगे भी एक सफल उदाहरण प्रस्तुत करेंगे।