Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

कृष्ण ने राधा के साथ खेली होली, बांसुरी की धुन पर झूमी सखियां

ग्वालियर। कृष्ण ने प्रेम के लाल रंग में स्वयं काे रंगा फिर राधा को रंगा। कान्हा ने अपनी मुरली की धुन से सखियों को भी होली पर अपने प्रेम के रंग में सराबाेर कर दिया। जिसके बाद सभी सखियां झूम उठीं, यह दृश्य सारी नॉट सॉरी और साड़ी स्पीक के संयुक्त तत्वाधान में होली महोत्सव का था। जिसकी थीम स्वैग वाली होली,राजपूती पोशाक रही। कार्यक्रम में सारी नॉट सॉरी की फाउंडर रिचा शिवहरे और साड़ी स्पीक की शांता बनर्जी उपस्थित रहीं। विभिन्न चमकीले रंगों से बनी राजपूती परिधान का प्रदर्शन किया गया, इसमें मॉडल घाघरा, कांचली, कुर्ती और ओढ़नी धारण कर राजशाही लग रही थी। खास मौके के लिए यह परिधान हस्तकलाओं जैसे गोटा पट्टी और हाथ कढ़ाई से तैयार कराई गई हैं। इस उत्सव में ब्रज की होली को दर्शाया गया। इस अवसर पर सभी महिलाएं जो कि कृष्णा की सखी बनी आैर कान्हा के साथ नृत्य किया। कार्यक्रम में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें पोशाक व पारंपरिक साड़ी पहनने के आधार पर होली क्वींस का चयन किया गया। जिसमें करिश्मा जैन, रश्मि पवार, पाखी और अन्य महिलाएं विजेता रही। सभी विजेताओं को उपहार देकर सम्मानित किया

जेसीआइ सुरभि ने सोमवार को सिंधी कालोनी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम रखा। जिसे सांसें हो रही हैं कम…आओ पेड़ लगाएं हम…विषय दिया गया है। इसके अंतर्गत सभी सदस्यों ने स्कूल परिसर में कई प्रजातियों के 22 पौधों का रोपण किया। मुख्य अतिथि विधायक प्रवीण पाठक थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में स्कूल प्राचार्य संजय निगम उपस्थित थे। अध्यक्षता ज्वाइंट प्रेसीडेंट राखी सिजरिया ने की। इस मौके पर अनीता गुप्ता, प्रीती अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, शीतल गर्ग, रेनू जाजू, कृष्णा मितल, सोनल अग्रवाल, बरखा, रचना अग्रवाल, कंचन, सुनीता अग्रवाल, दीप्ती, कृष्णा, वंशिका, प्रियंका पवार, दीपिका, रेनू अग्रवाल, वंदना, रेनू जैसवाल, माधुरी गुप्ता, रीटा तनेजा और जेसी प्रियंका कालाजंग आदि उपस्थित थीं।