Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

प्रेमी जोड़े ने एक-दूसरे को गले लगा ट्रेन के सामने कूदकर दे दी जान

भोपाल/औबेदुल्‍लागंज। तीन दिन पहले भोपाल से लापता हुए दो प्रेमियों के शव रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज के उमरिया में रेलवे ट्रैक पर क्षतविक्षत हालत में मिले। दोनों ने ट्रेन के सामने कूदकर 19 मार्च को ही खुदकुशी कर ली थी। लेकिन उनके पास से पुलिस को ऐसा कोई सामान नहीं मिला था, जिससे उनकी पहचान की जा सके। बाद में इंटरनेट मीडिया पर मृतकों के फोटो वायरल होने के बाद भोपाल पुलिस औबेदुल्लागंज पहुंची और मृतकों के परिवार ने उनकी शिनाख्त की। इसके बाद पूरा मामला सामने आया। अब इस मामले की केस डायरी रायसेन से भोपाल भेजी जा रही है। दोनों मृतकों की गुमशुदगी छोला मंदिर और निशातपुरा थाने में दर्ज थी। दोनों अलग-अलग धर्म के बताए जा रहे हैं।

औबेदुल्लागंज टीआइ आशीष सप्रे के मुताबिक 19 मार्च की शाम रेलवे ने सूचना दी थी कि ग्राम उमरिया के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक और युवती ने भोपाल से जबलपुर जाने से वाली जनशताब्दी ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने दोनों के शव बरामद कर उनको औबेदुल्लागंज अस्पताल की मर्च्‍युरी में रखवा दिए थे। दोनों मृतकों के फोटो इंटरनेट मीडिया पर आसपास के जिलों में भेजे थे। भोपाल पुलिस के छोला थाने में संपर्क किया और लड़की की पहचान कराई तो वह नाबालिग निकली। उसका परिवार छोला के शिवनगर में रहता है। जबकि उसके साथ खुदकुशी करने वाले युवक की पहचान जनता नगर करोंद निवासी मो. असलम के रूप में हुई।

इस सदंर्भ में छोला मंदिर टीआइ अनिल मौर्य ने बताया कि किशोरी की गुमशुदगी उनके परिजनों ने 19 मार्च को रात में दर्ज कराई थी। जबकि थाना निशातपुरा में युवक की गुमशुदगी दर्ज है। दोनों साथ में एक कैब लेकर ही भोपाल से निकले थे। जांच के दौरान सामने आया है कि दोनों के बीच में प्रेम-प्रसंग था। उनके परिजनों को यह पसंद नहीं था और उन्‍होंने दोनों को कई बार समझाया भी था।