Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

विधायक ने किया केआरएच का निरीक्षण, कहा-अधीक्षक साहब यू-टर्न क्यों ले लिया, अब मैं फिट हो गया हूं

ग्वालियर। अधीक्षक साहब, पहले तो आगे-पीछे चलते थे। अब अचानक यू-टर्न क्यों ले लिया। अब मैं फिट हो चुका हूं, हर 15 दिन में अस्पताल आऊंगा, इसलिए व्यवस्थाओं को बेहतर करो। यहां गरीब मरीज इलाज लेने आते हैं। यह बात शनिवार को कमलाराजा अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रवीण पाठक ने जयारोग्य अस्पताल के अधीक्षक डा. आरकेएस धाकड़ से कही। उन्होंने अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्यों की भी जानकारी ली।

जेएएच परिसर में गंदगी पसरी मिलने पर हाइट्स कंपनी के सफाई सुपरवाइजर को हटाने के निर्देश दिए। कंपनी मैनेजर को फटकार लगाते हुए कहा- क्या आप लोग तब मानोगे जब जनता जूते-चप्पलों से मारेगी। पुरानी लिफ्ट बंद होने पर विधायक ने कहा कि मरीज परेशान न हो इसलिए यहां नई लिफ्ट लगवाएं, पैसा मैं लाऊंगा। जो एक करोड़ रुपये पिछली बार लेकर आया था, वह जिस कार्य के लिए आया था, उसी पर खर्च होगा। अगर किसी दूसरे स्थान पर उस पैसे को खर्च किया तो गड़बड़ी हो जाएगी। मैं कमला राजा अस्पताल को आइडियल अस्पताल बनाना चाहता हूं। इस दौरान विधायक से मरीज के अटेंडेंटाें ने पार्किंग ठेकेदार पर अवैध वसूली के आरोप लगाए। इस पर विधायक ने जेएएच अधीक्षक को ठेका समाप्त करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डाक्टर एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

छात्र ने किया पोस्ट- ऐसा अस्पताल जहां हवा-पानी तक नहींः एक ऐसा अस्पताल जहां पर भर्ती मरीजों को हवा-पानी तक की व्यवस्था नहीं है। यह बात एनएसयूआइ के छात्र नेता शिवमोहन सिंह तोमर ने अपनी फेसबुक आइडी पर लिख रखी है। कुछ फोटो पोस्ट कर शिवमोहन ने लिखा है मुरार जिला अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में भर्ती मरीजों के लिए न तो पंखे लगाए गए और न ही उनके पीने के लिए पानी की व्यवस्था की गई। इसको लेकर सिविल सर्जन व विभाग प्रभारी से भी शिकायत की जा चुकी है। इन दोनों ने मरीजों की परेशानी पर कोई ध्यान नहीं दिया, इसलिए मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या जब सीएमएचओ डा. मनीष शर्मा को बताई तो उन्होंने कहा- मैं अस्पताल में चर्चा करूंगा, यदि कोई समस्या होगी तो तत्काल उसे दूर किया जाएगा।