Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

23 मार्च को मध्य प्रदेश के सभी शहरों में दो बार बजेगा सायरन, तब आपको यह करना है

भोपाल। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रविवार सुबह भोपाल के स्मार्ट सिटी पार्क में आम का पौधा लगाने के बाद प्रदेश की जनता को संबोधित किया। सीएम शिवराज ने कहा कि कोरोना वायरस से जनता को सुरक्षित रखने में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है। 23 मार्च को सुबह 11 बजे मध्य प्रदेश के सभी शहरों में सायरन बजेगा। जो जहां है, वहीं दो मिनट खड़े रहकर मास्क लगाने और शारीरिक दूरी बनाने का संकल्प लेगा। दुकानदारों से भी अपील करता हूं कि वे अपनी दुकानों के सामने दूरी रखने के लिए गोले बनाएं। गोले बनाने मैं भी निकलूंगा। 23 मार्च को शाम को 7 बजे भी दो मिनट के लिए सायरन बजेगा और हम पुनः यह सुनिश्चित करेंगे कि हमने और हमारे आसपास के लोगों ने मास्क लगाया है या नहीं। मास्क लगाना बहुत जरूरी है, इसलिए यह संकल्प अभियान हम शुरू कर रहे हैं। स्थिति हाथों से बाहर निकले, इसके पहले ही हम संभल जाएं।

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हमें जनता का सहयोग चाहिए। सहयोग केवल इतना कि सभी मास्क लगाएं और गाइडलाइन का पालन करें क्योंकि कोरोना से लड़ने का सबसे प्रभावी उपाय यही है। सीएम ने कहा कि आज इंदौर, भोपाल और जबलपुर में लॉकडाउन है। कोविड-19 की लहर बहुत तेज़ी से बढ़ रही है। कल 1,332 मामले आए हैं, अनेक ज़िलों में संक्रमण तेजी से फैल रहा जिसे रोकना जरूरी है। मैं नहीं चाहता कि हम आर्थिक गतिविधियों को बाधित करें, लेकिन कोरोना की बढ़ती रफ्तार मन में चिंता पैदा कर रही है।

सोमवार को क्राइसेस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में होली को लेकर चर्चा होगी। इस दौरान मेरी होली मेरे घर का नारा दिया जा सकता है1 ताकि लोग होली का त्योहार अपने घरों में ही मनाएं और कोरोना संक्रमण को और ज्यादा फैलने से रोका जा सके। सीएम का कहना है कि कोविड-19 की ऐसी परिस्थितियों को देखते हुए स्कूल नहीं खोले जाएंगे।