Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजेशन के साथ हुई मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा

जबलपुर। लॉकडाउन के दिन मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा आयोजित की गई। शहर में चार परीक्षा केन्द्र बनाए गए। परीक्षा केन्द्र तक अभ्यर्थी अच्छे से पहुंच पाए। इसके लिए रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड से विभिन्न रुटों के लिए बसें उपलब्ध कराई गईं। सुबह सात बजे से ही परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्रों में पहुंचने लगे। जहां पर लंबी कतार में लग कर सभी ने थर्मल स्क्रीनिंग कराई। इस दौरान परीक्षार्थियों की जांच में काफी सख्ती बरती गई। गले में पहनी हुई चेन, लॉकेट तक की जांच की गई। दस बजे से शुरू होने वाली परीक्षा की जांच के लिए घंटों पहले परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र पहुंचे।

कक्षाओं को किया सैनिटाइज: परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थियों के पहुंचने से पहले कक्षों को सेनेटाइज किया गया। अभ्यर्थियों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया। केन्द्र में पहुंचे परीक्षार्थियों को बाहर ही लंबी लाइन लगाकर थर्मल स्क्रीनिंग करानी पड़ी। इसके बाद सभी ने हाथों को सैनिटाइज किया। सभी के लिए मास्क पहनना अनिवार्य रहा। कोरोना के निर्देशों का सख्ती से पालन किया गया। गेट पर ही पुलिस व्यवस्था रही।

परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा देना हुआ कठिन: लॉकडाउन के दौरान परीक्षा देने आए युवा परीक्षा समाप्त होने के बाद काफी थके हुए नजर आए। कई घंटों की जांच और फिर परीक्षा का तनाव ने हर एक अभ्यर्थी को थकारा। इस कठिन समय में परीक्षा देना सभी के लिए कठिन रहा। परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षार्थियों ने परीक्षा के बारे में बताने तक की इच्छा नहीं जताई और वे गेट से बाहर निकलकर घर तक पहुंचने के लिए साधन तलाशते रहे।

अप्रत्यक्ष सवालों ने उलझाया: कोरोना के इस चुनौति पूर्ण समय में परीक्षार्थियों ने परीक्षा में बेहतर करने की हर संभव कोशिश की। पीएससी की परीक्षा देने आए विपिन मिश्रा ने बताया कि पहला पेपर काफी कठिन रहा। अप्रत्याशित सवालों से काफी परेशान किया। पेपर को काफी कठिन तैयार किया गया था। दूसरा पेपर आसान रहा। बरघाट से परीक्षा देने आईं कामिनी गिलहारे ने जो कि बरघाट में सीएमओ के पद पर पदस्थ है। इन्होंने बताया कि जबलपुर में इनके रिश्तेदार हैं। जहां पर यह एक दिन पहले ही आ गईं थीं। पेपर अच्छा था। राशी सिकरवार ने बताया कि पेपर में मध्यप्रदेश से संबंधित भूगोल के सवाल ज्यादा रहे। कृषि को लेकर कई सवाल किए गए। पेपर अच्छा रहा। हमेशा की तरह तीन नंबर के इतिहास के सवाल कठिन रहे। अच्छे लेवल पर पेपर सेट किया गया। इससे कॉम्पिटिशन काफी अच्छा रहेगा।