Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

भोपाल, इंदौर और जबलपुर में सड़कें दिखीं सुनसान, लॉकडाउन की ताजा स्थिति

भोपाल। देश में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए एक बार से लॉकडाउन की वापसी हुई है। एक साल बाद एक बार फिर से मध्य प्रदेश के लोगों को कोरोना वायरस लॉकडाउन का सामना करना पड़ा है। बढ़ते मामलों के बीच आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत तीन शहरों में एक दिन का लॉकडाउन लगाया गया है। मध्य प्रदेश के तीनों शहरों- भोपाल, इंदौर और जबलपुर में शनिवार रात 10 बजे से कल सुबह छह बजे तक कुल 32 घंटे के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। इस दौरान केवल इमरजेंसी सेवाओं को ही मंजूरी दी गई है। इस दौरान अस्पताल और मेडिकल स्‍टोर खुले रहेंगे। इस लॉकडाउन के बाद इन तीन शहरों से अलग-अलग तस्वीर सामने आई है।

इंदौर में लगे लॉकडाउन का असर देखने को मिला। दुकानें बद नजर आईं और सड़कें सुनसान नजर आई। बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने अगले आदेश तक हर रविवार को भोपाल, इंदौर और जबलपुर में लॉकडाउन का आदेश दिया है।

जबलपुर में एक दिन लॉकडाउन में सुनसान नजर आया। बता दें कि प्रशासन ने तीनों शहरों में लॉकडाउन के दौरान धारा 188 लागू की है। इसके मुताबिक, अगर आप बिना कारण घर से निकले आपके खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती

हर रविवार को भोपाल, इंदौर और जबलपुर में लॉकडाउन का आदेश दिया है। इसके साथ ही अब हर शनिवार को रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू (Night curfew) भी लगा रहेगा। इसके अलावा इन तीनों शहरों के सभी स्कूल और कॉलेज 31 मार्च तक बंद रखे जाएंगे।

लॉकडाउन के चलते भोपाल शहर में शनिवार रात दस बजे के बाद से ही सन्नाटा पसर नजर आया। रविवार सुबह भी सड़कें सूनी नजर आईं। शहर के बाहरी सीमा समेत अंदर भी पुलिस ने करीब 128 स्थानों पर बैरिकेडिंग की है। वहीं इंदौर और जबलपुर में भी सिर्फ दूध और दवाई की दुकानें ही खुलीं नजर आईं।