Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

रामगढ़ के मुक्तिधाम गाँधीघाट में महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई

रामगढ़ मुक्तिधाम में राष्ट्रपिता के मरणोपरांत उनके अस्थि कलश को स्थापित किया गया था

Ramgarh/News lens:रामगढ़ जिले के दामोदर नद के तट पर स्थित मुक्तिधाम गाँधीघाट में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। रामगढ़ जिले का यह स्थान देश के उन 16 जगहों में शुमार है जहां राष्ट्रपिता के मरणोपरांत उनके अस्थि कलश को स्थापित किया गया था। इस मुक्तिधाम में शहर के प्रबुद्ध जनों ने पहुंचकर गांधीजी के तस्वीर पर पुष्पांजलि देकर उनके प्रति अपनी श्रद्धा सुमन व्यक्त की।

इस मौके पर गांधी जी के प्रिय भजनों को दुहराते हुए लोगों ने उनके रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर मुक्तिधाम संस्था के प्रमुख कमल बगड़िया ने बताया कि इस स्थान का महत्व आज इसलिए है कि गांधी जी के मरणोपरांत उनकी एक अस्थि कलश यहां पर स्थापित कि गयी थी।

मौके पर बापू को अपने श्रद्धा सुमन देने पहुंचे कांग्रेस पार्टी के सेंट्रल कमेटी के सदस्य शाहजादा अनवर ने बताया कि वर्षों पुरानी इस परंपरा को मुक्तिधाम में आज भी रामगढ़ वासियों ने जिंदा रखा है क्योंकि बापू के विचारों की प्रसंगिकता आज पहले से ज्यादा बढ़ गई है । वह भी ऐसे समय में जब आज देश में संप्रदायिकता, वैमनस्यता और कटुता का षड्यंत्र चल रहा है क्योकि गांधीजी ने पूरे विश्व में प्रेम, भाईचारगी और बंधुत्व को बढ़ावा दिया ।