Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

शहर के बीच किराना दुकान में शराब की अवैध बिक्री

बिलासपुर।  शहर व आसपास के क्षेत्रों में शराब की अवैध बिक्री से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगा है। शहर के मध्य तेलीपारा में दरबार लाज के पास किराना दुकान में अवैध शराब की बिक्री हो रही थी। पुलिस ने दबिश देकर आरोपित दुकान संचालक को पकड़ लिया है। सिटी कोतवाली सीएसपी को शिकायत मिली तेलीपारा स्थित दरबार लाज के पास किराना दुकान में खुलेआम शराब की अवैध बिक्री चल रही है। इस पर उन्होंने टीआइ शीतल सिदार को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर दुकान की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस ने संजय मिश्रा पिता बालमुकुंद मिश्रा (32) की दुकान से आठ पाव देसी शराब जब्त किया। इस पुलिस आरोपित पकड़ कर थाने ले गई। उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इसी तरह हिर्री क्षेत्र के बोड़सरा स्थित किराना दुकान में भी महुआ शराब बेचने की शिकायत मिली थी।

इस पर पुलिस की टीम गांव पहुंच गई। इस दौरान त्रियोगीनाराण दुबे पिता स्व. लक्ष्मीप्रसाद दुबे अपनी दुकान में दस लीटर के जेरीकेन में सात लीटर महुआ शराब छिपाकर रखा था। शराब को जब्त कर पुलिस आरोपित दुकान संचालक को पकड़कर थाने ले गई। उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत गैरजमानतीय प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है

शहर में जगह-जगह चल रही अवैध बिक्री

शहर के स्लम एरिया के साथ ही रिहायशी इलाकों में शराब की अवैध बिक्री चल रही है। इसके बाद भी पुलिस ने इसे अपनी कमाई का जरिया बना लिया है। यही वजह है कि अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई नहीं की जाती। अफसरों को दिखाने के लिए पुलिस जमानतीय प्रकरण दर्ज कर खानापूर्ति कर लेती है।