Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के टीकाकरण केंद्र पर भाजपा नेताओं का कब्जा

जबलपुर। सरकारी अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए लोग भाजपा की पर्ची लेकर पहुंच रहे हैं। जिसके आधार पर ही लोगों का टीकाकरण के लिए पंजीयन हो रहा है। कार्यकर्ता लोगों को पर्ची देने के साथ उनका संपर्क नंबर और पता दर्ज कर रहे हैं। भाजपा जहां इसे जन सहयोग बता रही है वहीं कांग्रेस के मुताबिक सत्ता का दुरुपयोग किया जा रहा है। उनके अनुसार शासकीय परिसर में राजनीतिक दल को कोई काम नहीं करना चाहिए। ये टीकाकरण सरकार की तरफ से करवाया जा रहा है।

प्रिंटेड पर्चियां बांटी जा रहीं : मनमोहन नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण किया जा रहा है। यहां चंद्रशेखर आजाद मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में सहायक केंद्र स्थापित कर भाजपा की प्रिंटेड पर्चियां बांटी हुई है जो भी 60 साल से ऊपर के व्यक्ति टीकाकरण करने अस्पताल आ रहे हैं उन्हें पहले पर्चियां बांटी जा रही है। जिसमें उनके मोबाइल नंबर और आधार नंबर दर्ज किया जा रहा है इसके पश्चात अस्पताल के भीतर ही आनलाइन पंजीयन करवाने की सुविधा दी गई है। मंडल अध्यक्ष अतुल जैन दानी का कहना है कि टीकाकरण के लिए भीड़ परेशान हो रही थी सुविधा के लिए यह कार्य किया जा रहा है। इधर युवक कांग्रेस के नेता और पूर्व पार्षद जितिन राज ने कहा कि भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। टीकाकरण सरकारी अस्पताल में हो रहा है ये जनता के पैसे से काम हो रहा है जिसमें भाजपाई श्रेय लूट रहे हैं। भाजपा नेताओं को गरीब बस्तियों में जाकर लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करना चाहिए ये नहीं कि चुनिंदा लोग जो स्वेच्छा से अस्पताल पहुंच रहे हैं उन्हें भाजपा की पर्चियां बांटी जाए। इधर जिला स्वास्थ्य अधिकारी मनीष मिश्रा ने कहा कि उनके द्वारा किसी भी राजनैतिक दल को अस्पताल में बैठने की इजाजत नहीं दी गई है। उन्होंने माना कि भाजपा के कई कार्यकर्ता अस्पतालों में लोगों को जागरूक करने के लिए कार्य कर रहे हैं।