Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

सतना में सीमेंट फैक्ट्री में बड़ा हादसा, दो मजदूरों की मौत

सतना। जिले में एक बार फिर सीमेंट फैक्ट्री में बड़ा हादसा हुआ है जिसके कारण दो लोगों की मौत हो गई है। मामला प्रिज्म जॉनसन सीमेंट कंपनी का है जहां प्लांट में बीती रात हुए एक और हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई है। सीमेंट प्रबंधन मामले को दबाने की कोशिशों में जुटा है। मजदूरों के शव पीएम के लिए सतना जिला अस्पताल लाये गए हैं। उधर प्लांट में मजदूरों और अस्पताल में परिजनों के अंदर आक्रोश भड़क रहा है।

जानकारी के मुताबिक रामपुर बाघेलान थाना इलाके के मनकहरी में स्थित प्रिज्म सीमेंट प्लांट में बीती रात हुई एक दुर्घटना में दो मजदूरों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान राजकुमार विश्वकर्मा पिता जवाहरलाल विश्वकर्मा निवासी धतूरा मैहर एवं विष्णु प्रसाद साहू पिता भगवतदीन साहू 24 वर्ष निवासी सुरदहा जसो नागौद के रूप में की गई है।

देर रात एक नंबर यूनिट में हुआ था हादसा

प्रिज्म सीमेंट प्लांट की यूनिट नम्बर 1 में देर रात लगभग 1 बजे हुआ। रात में सेलो की सफाई चल रही थी तभी पाइप फट गया और गर्म सीमेंट मजदूरों पर जा गिरी। उस वक्त प्लांट में और भी मजदूर काम कर रहे थे लिहाजा वहां हड़कंप मच गया। इससे पहले कि उन्हें अस्पताल लाया जाता उनकी मौत हो गई। हादसे की खबर पर प्रबंधन बचाव की मुद्रा में आ गया और मामले में गोपनीयता बरतते हुए सुबह लगभग साढ़े 5 बजे दोनो मजदूरों के शव बसंत सिंह नामक इंजीनियर और दो मजदूरों के साथ घायल बता कर सतना जिला अस्पताल भेज दिए।

मजदूरों की मौत पहले ही हो चुकी थी लिहाजा जिला अस्पताल में डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर शव मरचुरी में रखवा दिए। बताया गया कि शव मरचुरी के फ्रीजर में भेजने के बाद इंजीनियर और उसके साथ आये मजदूर गायब हो गए। इधर हादसे की सूचना मिलने पर दोनो मृत मजदूरों के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए।

बताया जाता है कि इन मजदूरों को नीमच का कोई राकेश नामक शख्स अपने साथ प्रिज्म सीमेंट में काम कराने ले गया था। राकेश वहां ठेकेदारी करता है। मजदूर पिछले 6 माह से भी अधिक समय से वहां काम कर रहे थे। हादसे के बाद फैक्ट्री के श्रमिकों में नाराजगी बढ़ रही है। हालात न बिगड़ें इसके लिए कंपनी ने अपने सुरक्षा श्रमिको को अलर्ट कर रखा है,रामपुर पुलिस भी स्थितियों पर नजर बनाए हुए है।