Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

बंगाल में कमल नाथ के बहाने अब कांग्रेस की घेराबंदी करेगी भाजपा

भोपाल। विधानसभा चुनाव को लेकर बंगाल में जारी राजनीतिक गतिविधियों पर देशभर की निगाहें हैं। अब बंगाल में मध्य प्रदेश का भी प्रवेश होने जा रहा है। बंगाल चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई प्रमुख नेता भाजपा की ओर से अग्रिम पंक्ति का मोर्चा संभाले हुए हैं। अब कांग्रेस ने कमल नाथ को भी वहां के लिए स्टार प्रचारक नियुक्त कर दिया है। ऐसे में दोनों दलों के नेता प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों पर आरोपप्रत्यारोप लगाएंगे। बंगाल के चुनाव में प्रदेश की गूंज के लिए भाजपा-कांग्रेस ने तैयारी कर ली है।

भाजपा कमल नाथ के बहाने कांग्रेस की घेराबंदी करेगी। बंगाल में चुनावी जमावट के लिए भाजपा की ओर से कैलाश विजयवर्गीय लंबे समय से वहां सक्रिय हैं। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री चौहान, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा सहित अन्य ने कमान संभाली। मुख्यमंत्री ने अपनी सभाओं में मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को बंगाल की जनता के सामने रखा।

महिलाओं और गरीबों को मिलने वाली मदद के जरिये यह तथ्य रखा कि भाजपा की सरकार आई तो वंचित वर्ग को ऐसी ही सुविधाएं मिलेंगी। अभी तक सरकार की नीतियों पर ही वहां बात हुई, लेकिन मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमल नाथ को बंगाल की जिम्मेदारी मिलते ही यह तय हो गया है कि कांग्रेस अपनी सत्ता गंवाने को प्रमुखता से उठाएगी। भाजपा सरकार के लंबे कार्यकाल के दौरान लगते रहे आरोपों को वे हवा देंगे। नाथ के आरोपों पर भाजपा नेता जवाब देंगे। इससे प्रदेश की चर्चा बंगाल में होती रहेगी।

मुद्दों को लेकर ऐसी है तैयारी

सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस ने विधायकों की खरीद-फरोख्त को मुद्दा बनाने की तैयारी की है। वे बताएंगे कि जनादेश का अपमान करने वाले मध्य प्रदेश के नेता ही इन दिनों बंगाल में सक्रिय हैं। वहीं, भाजपा लव जिहाद और तुष्टिकरण को लेकर कमल नाथ के बहाने कांग्रेस पर निशाना साधेगी। हाल ही में विधानसभा में धार्मिक स्वतंत्रता विधेयक का कांग्रेस ने विरोध किया था। इसे लेकर कांग्रेस को बेटियों के हितों पर कुठाराघात करने वाला बताया जाएगा। किसानों की कर्जमाफी सहित अन्य मुद्दों पर भी घेराबंदी की जाएगी। कमल नाथ सरकार के दौरान आयकर छापे, तबादला उद्योग, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। कमल नाथ यूपीए सरकार में प्रमुख चेहरा थे, इसलिए मध्य प्रदेश के बहाने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व को भी घेरा जाएगा।

यह तो साबित हो गया कि लव जिहाद, श्रीराम मंदिर के लिए चंदा करने निकले रामभक्तों पर पथराव जैसे मुद्दों पर कांग्रेस ने तुष्टिकरण की नीति अपनाई। लव जिहाद करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का विरोध किया। कांग्रेस आरोप लगाएगी तो हम बंगाल की जनता को सच बताएंगे। – रजनीश अग्रवाल, प्रदेश मंत्री, मध्य प्रदेश भाजपा

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के देशभर में समर्थक हैं। वे मध्य प्रदेश के उन नेताओं की सच्चाई बंगाल की जनता को बताएंगे, जो वहां बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं। भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए घोटालों को सामने रखेंगे। जनादेश का अपमान करने वालों की हकीकत भी सामने रखेंगे। – केके मिश्रा, महामंत्री (मीडिया), मध्य प्रदेश कांग्रेस