Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

भाजपा नारी शक्ति में करती है विश्वास , महिलाओं के उत्थान के लिए कई कार्यक्रम किए गए : जयंत सिंहा

भाजपा महिला मोर्चा ने कोरोना वारियर्स महिलाओं को किया सम्मानित

रामगढ़ : अब तक जितने भी लोक सेवा, जन सेवा कि योजनाएं बनी है। उन योजनाओं से क्षेत्र का विकास तो हुआ है। वही महिला सशक्तिकरण भी हुआ है। भाजपा महिला सशक्तिकरण, नारि शक्ति पर विश्वास करती है। धन जन योजना, उज्वला योजना और घर घर में शौचालय निर्माण जैसी योजनाओं का विशेष लाभ महिला माता बहनों को मिला है। महिलाओं का बैंक में खाता खुला या गया। कोरोना काल में सभी महिला और किसानों के खाते में राशि पहुंचाई गई है।

 

हमारी सरकार के प्रयास पर महिलाओं को लाभ के साथ-साथ सशक्तिकरण का कार्य भी हुआ है, यह बात सांसद जयंत सिन्हा कही। श्री सिन्हा रामगढ़ में भाजपा महिला मोर्चा के कार्यक्रम मे कहीं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में रविवार को आयोजित कोरोना वारियर्स महिलाओं के लिए सम्मान समारोह मैं बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे।

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए सांसद जयंत सिन्हा ने कहा हमारी सरकार का प्रयास रहा है महिला सशक्तिकरण हो। प्रधानमंत्री के आवाहन पर देशभर में महिला सशक्तिकरण का कार्य तेजी से आगे बढ़ा। घर घर शौचालय बना दिया गया। जीससे रामगढ़ पहला जिला ओडीएफ घोषित हो सका है। सांसद ने कहा कि आने वाले समय में 1042 आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूल के रूप में बदला जाएगा, योजना के तहत 400 आंगनबाड़ी केंद्र प्ले स्कूल की तरह विकसित कर दिया गया है। जल जीवन मिशन के तहत शहरी क्षेत्र के 50,000 और ग्रामीण क्षेत्र के लगभग डेढ़ लाख घरों तक पाइपलाइन पानी पहुंचाने की योजना चल रही है। सीसीएल सीएसआर से 15 करोड़ की लागत से रामगढ़ में रसोई घर में बनेगा, जहां बच्चों के लिए पौष्टिक आहार सरकार के ₹7 खर्च पर ₹14 का पोस्टिक आहार प्राप्त होगा।

सभी स्कूली बच्चों के लिए अक्षय पात्रा से भोजन की बेहतर व्यवस्था बनेगी। हमारी सरकार नारी शक्ति में विश्वास करती है। भाजपा महिला मोर्चा का यह कार्यक्रम रानीबागी स्थित भाजपा नेता रनंजय कुमार कुंटू के आवासीय कार्यालय आयोजित हुआ। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष लक्ष्मी देवी और संचालन सारिका राठौर नेकी। इस दौरान महिला मोर्चा की ओर से कोरोनावारि यरस महिलाओं को प्रतीक चिन्ह व शाल लेकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त रुप से अतिथियों ने दीप जलाकर किया किया ।

मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता, रंजीत कुमार सिन्हा, छोटन सिंह, राजीव रंजन प्रसाद, सहदेव ठाकुर, डॉक्टर प्रियदर्शनी, डॉ नीना प्रसाद, थाना की मंजरी बीरूवा, कुमारी मीना सिन्हा, सुशीला, मंजू बाला देवी, शबनम, अनु सिन्हा सहित महिला मोर्चा की सदस्यगण मौजूद थे।