Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

भोपाल में टीकाकरण का नया रिकॉर्ड, एक दिन में 14,623 लोगों को लगा टीका

भोपाल। देश-प्रदेश और शहर में कोरोना संक्रमण का प्रकोप पुन: बढ़ने के बाद अब टीकाकरण भी रफ्तार पकड़ने लगा है। बड़ी संख्‍या में लोग अब टीकाकरण केंद्रों पर कोरोना का टीका लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं। यही कारण है कि राजधानी भोपाल शनिवार को कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा 14 हजार के स्‍तर को पार कर गया। भोपाल में शनिवार को सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक (कुछ जगहों पर शाम सात बजे तक) कुल 14 हजार 623 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें पहला और दूसरा डोज लगवाने वाले स्वास्थ्यकर्मी, अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों के अलावा 60 साल से ऊपर के लोग और 45 से 60 साल तक के चिन्हित बीमारियों वाले हितग्राही शामिल हैं। भोपाल में एक दिन में टीकाकरण की यह सर्वाधिक संख्या है। इसके पहले 10 मार्च बुधवार को 9,119 हितग्राहियों को टीका लगाया गया था।

भोपाल में सबसे ज्यादा 1006 लोगों को टीका पुलिस अस्पताल में, 611 लोगों को एम्स में, 596 को जेपी अस्पताल में और हमीदिया में 550 को टीका लगाया। शहर के 102 केंद्रों में सुबह नौ बजे से शाम पांज बजे तक और कुछ जगह सात बजे तक टीका लगाया गया। अब सोमवार को टीकाकरण होगा।

बहरहाल, मप्र में अगर अब तक हुए कोरोना टीकाकरण की बात करें तो 12 मार्च तक कुल 11,85,173 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है। इनमें से 60 साल से ज्‍यादा उम्र के 2,27, 395 लोगों का टीकाकरण किया गया है। वहीं, तीसरे चरण में सबसे कम 45 से 59 की उम्र के चिन्हित बीमारियों वाले 29,028 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया है।