Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

लगातार तीसरे दिन रंगून गार्डन के अवैध निर्माण तोड़ने पहुंचा अमला

इंदौर। नगर निगम का रिमूवल अमला रविवार सुबह से फिर स्कीम-134 के पास स्थित रंगून गार्डन का अवैध निर्माण तोड़ने की कार्रवाई करने पहुंचा है। गार्डन में जगह-जगह पाथ वे बनाए गए हैं, जिनमें इंटरलाकिंग टाइल्स लगाई गई हैं। निगम का अमला बुलडोजर की मदद से उन्हें उखाड़ रहा है।
नगर निगम के रिमूवल अधिकारी बबलू कल्याणे ने बताया कि जो अवैध निर्माण बीते दो दिन में नहीं टूट पाए थे, उन्हें तोड़ने की कार्रवाई सुबह से जारी है। अगले दो-तीन घंटे में बचा काम पूरा कर दिया जाएगा। गार्डन में जगह-जगह लगाए गए पेड़-पौधे भी हटाए जा रहे हैं, क्योंकि भविष्य में वहां लोगों को प्लाट दिए जाना हैं। निगम के रिमूवल विभाग ने शुक्रवार को रंगून गार्डन तोड़ने की कार्रवाई शुरू की थी। उसके बाद शनिवार को लगातार दूसरे दिन रंगून गार्डन में तोड़फोड़ की कार्रवाई की।
उपायुक्त लता अग्रवाल ने बताया कि दूसरे दिन बाउंड्रीवाल का कुछ हिस्सा, स्टेज और पाथ वे के अलग-अलग हिस्से तोड़े गए थे। बचा काम रविवार को पूरा कर दिया जाएगा। तीसरे दिन गार्डन में लगी टाइल्स और मलबा हटाया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि गार्डन के फोल्डिंग रूम भी हटवाने की कार्रवाई संचालकों द्वारा ही की जा रही है।
15 साल से संचालित है गार्डन
रंगून गार्डन पिछले 15 साल से संचालित किया जा रहा है। वहां एक रेस्त्रां भी संचालित किया जा रहा है। मोटी राशि लेकर यह गार्डन शादी और अन्य आयोजनों के लिए दिया जाता था। यह जमीन हाउसिंग सोसायटी से ली गई थी। पहले भी आवासीय जमीन पर गार्डन बनाने का मामला सामने आया था, लेकिन तब कार्रवाई नहीं हो पाई थी।