Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

होली से पहले जबलपुर में गुंडे-बदमाशों के खिलाफ चला पुलिस का अभियान

जबलपुर। होली पर्व में सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए हिस्ट्रीशीटर, गुंडे, बदमाश, जुआ, सट्टा, मादक पदार्थ तस्करी करने वालों पर अभियान चलाया जा रहा है। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने सभी थाना प्रभारी और सीएसपी को निर्देश दिए है कि त्यौहार को देखते हुए अपने क्षेत्र के गुंडे बदमाशों पर लगातार निगरानी रखे और यदि कोई संदिग्ध कार्य करते मिलते है, तो उनपर सख्ती से कार्रवाई करें। ताकि आम नागरिक को कोई परेशानी नहीं हो।

एएसपी करेंगे मानिटरिंग

कार्रवाई लगातार हो रही है, जिसकी मानिटरिंग की जा रही है। एएसपी दक्षिण, क्राइम गोपाल खांडेल, एएसपी उत्तर, यातायात संजय कुमार अग्रवाल, एएसपी ग्रामीण शिवेश सिंह बघेल के निर्देशन में सभी सीएसपी अपने संभाग के थाना प्रभारियों से रिपोर्ट लेकर दे रहे है।

तीन से ज्यादा आरोपितों पर करें वैधानिक कार्रवाई

एसपी ने निर्देश दिए है कि जिन आरोपितों पर तीन से अधिक अपराध है उन सभी पर वैधानिक कार्रवाई करें। इसके अलावा जेल से छूटने वाले आरोपितों की दिनचर्या के बारे में जानकारी जुटाते रहें। वहीं कोई भी संदिग्ध गतिविधि में सलिप्त मिलने पर तत्काल हिरासत में लेकर कार्रवाई करें।

पिछले 24 घंटे में होने वाली कार्रवाई

24 घंटे में आदतन अपराध करने वाले 16 आरोपितों पर धारा 110 के तहत, वहीं विवाद करने वाले 77 लोगों पर 107/116 के तहत और 15 लोगों पर 151 के तहत कार्रवाई की गई। इसी प्रकार पिछले कई साल से फरार 2 आरोपित और 15 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

83 लीटर कच्ची शराब जब्त

कार्रवाई में मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 5 आरोपितों से 83 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई। वहीं 7 सटोरियों को सट्टा खिलाते गिरफ्तार कर 6 हजार 275 रुपये जब्त किए गए हैं।