Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

इंदौर में गड्ढे में गिरने के बाद स्कूटर में धमाका, जिंदा जल गया युवक

इंदौर। देवगुराड़िया क्षेत्र में ओवरब्रिज के पास शुक्रवार देर रात एक युवक स्कूटर सहित गड्डे में गिर पड़ा। गिरते ही ब्लास्ट हुआ और युवक स्कूटर सहित धू-धू कर जल गया। जिसने भी यह घटनाक्रम देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए। राहगीरों ने डायल 100 पर फोन कर कनाड़िया थाना पुलिस को जानकारी दी। थाना प्रभारी राजीवसिंह भदौरिया पहुंचे, तब तक युवक और स्कूटर दोनों खाक हो चुके थे। पुलिस को मौके से रगड़ के निशान मिले हैं। संभवत: युवक स्कूटर सहित गड्ढे में गिरा और ब्लास्ट होने से आग लग गई। बुरी तरह झुलसने से युवक की पहचान नहीं हो सकी है। घटना रात करीब 12 बजे की है।