Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

मैकेनिक नगर में धूं-धूं कर जली उठी लक्जरी बसें

इंदौर। विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित मैकेनिक नगर में शुक्रवार रात बसों मे अचानक आग लग गई। गैरेज पर खड़ी चार बसों को धूं-धूं कर जलता देख लोग चौंक गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड का गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाया। संभवत: आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी है। विजयनगर थाना पुलिस आगजनी की जांच में जुटी है

फायर ब्रिगेड के मुताबिक घटना रात करीब 2.30 बजे की है। सूरज पुत्र बाबूराव द्वारा कंट्रोल रूम पर काल कर आगजनी की सूचना दी गई थी। बसें मैकनिक नगर (भमौरी) स्थित साईं बस बॉडी पर खड़ी हुई थी। अचानक बसों में आग की लपटें दिखाई देने लगीं। देखते ही देखते बस क्रमांक एमपी-11-पी- 0503, एमपी-41-पी-0580, यूपी-75-एटी- 8314 और एक अन्य पूरी तरह जल गई। संचालक ब्रिजेश तिवारी के मुताबिक जिस जगह आग लगी वहां चौकीदार की झोपड़ी भी बनी थी। समय रहते वह निकल गया और घटना से बच गया। तिवारी ने लाखों रुपये के नुकसान होने की बात कही है

बसों के नीचे पड़ा था कचरा, शॉर्ट सर्किट की संभावना

तिवारी के मुताबिक आग संभवत: शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। बसों के नीचे थोड़ा बहुत कचरा भी पड़ा रहता है। चिंगारी ने कचरे में आग पकड़ ली होगी। धीरे-धीरे सीट,कुशन और कपड़े में आग लगी और बढ़ती चली गई। फायर ब्रिगेड के मुताबिक दमकलकर्मियों को आग बुझाने में खूब मशक्कत करना पड़ी। जिसमें दो गाड़ियां और करीब 50 लीटर पानी लगा है। विजयनगर थाना पुलिस के मुताबिक कुछ दिनों पूर्व भी मैकेनिक नगर में एक कार गैरेज और लकड़ी के पीठे में आग लगी थी।