Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

राष्ट्रीय एकता शिविर में स्वयंसेवकों ने निकाली महाकाल की बारात, MP की संस्कृति को किया प्रस्तुत

लखनादौन: भारत सरकार युवा खेल मंत्रालय नई दिल्ली ने राष्ट्रीय एकता शिविर 10 से 16 मार्च 2021 रायबरेली उत्तर प्रदेश में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें मध्य प्रदेश के दल के साथ सहभागिता करने के लिए रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के चार सदस्यीय स्वयंसेवकों का दल सहभागिता कर रहा है।

स्वयंसेवकों ने मध्य प्रदेश की संस्कृति को प्रस्तुत करते हुए महाशिवरात्रि के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देते हुए मध्य प्रदेश के उज्जैन के बाबा महाकाल की बारात निकाली, जिसमे नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव तहसील के आशुतोष मेहरा (भोलेनाथ), ग्वालियर की आरती रजावत (पार्वती), स्वप्निल शांडिल्य (पुजारी), डिंडोरी जिले से सत्यपाल पंद्राम (नंदी) आकृति साहू जबलपुर जिले से छबि त्रिपाठी एवं सिवनी जिला के लखनादौन से शिखा पाराशर आदि स्वयंसेवको ने बाबा महाकाल की बारात में भूत- प्रेतों का भेष धारण कर मग्न होकर नाचे और मध्यप्रदेश की संस्कृति प्रस्तुत की।

राष्ट्रीय एकता शिविर संचालक राहुल सिंह परिहार , मध्य प्रदेश के कॉन्टिजेंट लीडर डॉ. तरुण सचिन और इस कार्यक्रम की प्रस्तुति पर प्रो. कपिल देव मिश्र कुलपति रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर, प्रो. अशोक कुमार मराठे उन्मुक्त इकाई कार्यक्रम अधिकारी रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर, मुक्त इकाई कार्यक्रम अधिकारी रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर डॉ. देवांशु गौतम रासेयो सिवनी जिला संगठक डॉ. ग्वालवंशी, मुक्त इकाई सिवनी दलनायक भगवानदास साहू एवं अनिल यादव ,निहालकृष्ण मिश्रा,विनय,प्रवेश, महेंद्र, लखन राजपूत, कीर्ति यादव,अंजली, अल्का, दीपाली,दामिनी रंधवे  एवं समस्त रासेयो परिवार ने  चयनित स्वयंसेवकों को बधाई दी।