Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

बच्चे होने के बाद ससुराल को लूटती है ये लुटेरी दुल्हन, 5 राज्यों की पुलिस को है इसकी तलाश

इंदौर: एक के बाद एक 4 शादी करके और शादी का सामान लेकर रफू चक्कर होने वाली लुटेरी दुल्हन के मामले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। इंदौर की महिला थाना पुलिस ने लुटेरी दुल्हन के मौसा मौसी को गिरफ्तार किया है जबकि दुल्हन अभी भी फरार है। लुटेरी दुल्हन अब तक 5 राज्यों में चार झूठी शादी कर चुकी है। लुटेरी दुल्हन का शिकार हुए राजस्थान के रहने वाले एक व्यक्ति ने डाक के माध्यम से पुलिस को शिकायत की थी। जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने दो लोगों को रफ्तार किया है

कहते है डॉन को ढूंढना आसान ही नहीं बल्कि ना मुमकिन है यह फिल्मी डॉयलॉग तब सही साबित किया लुटेरी दुल्हन ने जिसकी तलाश पांच राज्यों की पुलिस कर रही है। दरअसल, इंदौर महिला थाना पुलिस ने राजस्थान के पाली जिले में रहने वाले उम्मेद सिंह की शिकायत पर आरोपी महिला लक्ष्मीबाई उसके मौसा राजू सनोरिया और मौसी कमला बाई सनोरिया के खिलाफ झूठ बोलकर शादी करने व धोखाधड़ी करने का केस दर्ज किया है।

फरियादी उम्मेद सिंह ने बताया कि 7 अप्रैल 2016  को लक्ष्मीबाई निवासी गोरी नगर से उसने बिजासन माता मंदिर में शादी की थी। शादी के बाद उसके एक तीन साल और एक डेढ़ साल की बेटी है। वही फरयादी तमिलनाडु में काम करता है। दूसरी बेटी को पत्नी लक्ष्मी जन्म देने वाली थी, तभी उसकी मौसी कमलाबाई और मौसा राजू ने उसकी डिलीवरी के लिए अहमदाबाद बुला लिया। यहां दूसरी बच्ची को जन्म देने के बाद मुझसे रुपयों की मांग करने लगी। मैंने शादी के बाद से सास-ससुर के खाते में 6 लाख जमा करवा रखे हैं। इसके बावजूद वह मेरी दोनों बेटियों को छोड़कर चली गई। कुछ दिन ससुराल में रहने का बोलकर लक्ष्मी(लुटेरी दुल्हन) वापस नहीं आई। काफी दिन बीतने पर पत्नी नहीं आई तो उसे लेने माता-पिता से बात कर इंदौर आया तो पता चला उसकी तीसरी शादी उसके माता-पिता ने अहमदाबाद में करवा दी है। इसके पहले मुंबई में एक आदमी से भी वह शादी कर एक बच्ची को जन्म दे चुकी है। मौसा-मौसी बेटी लक्ष्मी की शादी करवाकर लोगों से रुपये व जेवर हड़प लेते हैं। जांच के बाद पुलिस ने तीनों पर केस दर्ज कर सास-ससुर को गिरफ्तार भी कर लिया है। पूछताछ में ये भी खुलासा हुआ है की लुटेरी दुल्हन अभी तक अलग-अलग राज्यों मे चार झूठी शादी कर घर के जेवर व रूपए लेकर फरार ही चुकी है। फिलहाल अब पुलिस लुटेरी दुल्हन की तलाश कर रही है।