Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

शिवरात्रि के दिन पूजा कर रहे लोगों पर गिरी आसमानी बिजली, 2 की मौत 10 घायल

सिवनी: जिले के लखनादौन गांव में गुरुवार शाम आसमानी बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, 10 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मौसम विभाग ने शनिवार तक मौसम खराब रहने की संभावाना जताई है। लखनादौन के ग्राम जमुआ (गोटीटोला) में गुरुवार शाम 5 बजे महाशिवरात्रि के अवसर पर लोग खेत में पूजा कर रहे थे।

इस दौरान अचानक बादल छा गए। गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हुई। इसी बीच तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरी। घटना में फूलसिंह इनवाती (60) व रामचरण इनवाती (45) की मौत हो गई। वहीं, 10 घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

प्रदेश में शुक्रवार सुबह मौसम ने करवट ली। सुबह से ही बादल छाए रहे। इस दौरान कई जगह रिमझिम बारिश हुई। राजधानी समेत पूर्वी मध्यप्रदेश के भोपाल, होशंगाबाद, रीवा, सागर के अलावा जबलपुर संभाग के कुछ जिलों में बादल छाए हुए हैं। मौसम वैज्ञानिक जीडी मिश्रा ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बन्स के कारण मौसम में परिवर्तन हो रहा है।