Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

CM शिवराज सिंह का एलान- मध्य प्रदेश में 30,000 से अधिक शहीदों के लिए युद्ध स्मारक स्थापित होंगे

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज राज्य में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ की शुरुआत की। यह कार्यक्रम देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर पूरे देश में मनाया जा रहा है। बता दें कि भारत की आजादी को 15 अगस्त 2022 में 75 वर्ष हो जाएंगे। मोदी सरकार ने यह फैसला किया है कि देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के 75 हफ्ते पहले से ही पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसके जरिए देशभक्ति का संदेश दिया जाएगा।

मध्य प्रदेश में इस कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि हमे सिखाया कि हमें स्वतंत्रता दिलाने में सिर्फ कुछ लोगों का योगदान है, लेकिन कई महान नेताओं को इतिहास की पुस्तकों से बाहर रखा गया। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल पूरे होने की खुशी में प्रदेश में 30,000 से अधिक शहीदों के लिए युद्ध स्मारक स्थापित किए जाएंगे।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एक तरफ महात्मा गांधी के नेतृत्व में सत्याग्रह चल रहा था तो दूसरी तरफ गरज रहे थे हमारे अमर शहीद नेताजी सुभाषचंद्र बोस जिन्होंने सबसे पहले मणिपुर और अंडमान निकोबार में तिरंगा झंडा लहरा कर भारत को स्वतंत्र करने का एलान कर दिया था। उन्होंने कहा कि शहीद-ए-आज़म भगत सिंह को फांसी की सजा हुई, अगर चाहते तो वह भाग सकते थे, लेकिन भागे नहीं। साथियों ने उन्हें छुड़ाने की योजना बनाई। यह जानकर भगत सिंह का चेहरा गुस्से से लाल हो गया। उन्होंने कहा कि एक भगत सिंह मरेगा तो हज़ारों भगत सिंह पैदा होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम सभी क्रांतिवीरों को प्रणाम करते हैं और संकल्प लेते हैं कि उन्होंने देश के लिए अपनी जान दी, हम देश की प्रगति के लिए ही जीवित रहेंगे।

बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी भोपाल में शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत से पहले कन्या पूजन किया। बता दें कि सीएम शिवराज अपने सभी कार्यक्रमों की शुरुआत करने से पहले कन्या पूजन किया करते हैं। अपने भाषण में मुख्यमंत्री ने कहा कि अमृत महोत्सव के अवसर पर 400 से अधिक जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।