Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

धार जिले में उमरबन के करीब बस असंतुलित होकर पलटी, कई यात्री घायल

मनावर, धार। उमरबन के समीप ग्राम करौंदिया में बुधवार सुबह करीब 9.45 बजे असंतुलित होकर यात्री बस पलट गई। बताया जा रहा है कि स्टेरिंग फेल होने से बस अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। गनीमत रही थी कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर तुरंत पुलिस व 108 पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। बस दुर्घटना में एक दर्जन यात्री घायल हुए हैं। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मदद के लिए आगे आए व घायलों को समीप के अस्पताल भेजा गया। जहां पर सभी को उपचार दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कालीबावड़ी के समीप ग्राम करोंदिया में घाटी क्षेत्र में बस पलटी खाई। बस में सवार कुछ लोगों को गंभीर चोट आने पर उपचार के लिए उच्च केंद्र पर रिफर किया गया हैं।

इस संबंध में बीएमओ डॉ जीएस चौहान ने बताया कि दुर्घटना की सूचना नहीं मिली है और ना ही किसी घायल को उपचार के लिए मनावर लाया गया है। वहीं मनावर बस चालकों द्वारा भी तलाश करने पर बताया गया कि हमें इस दुर्घटना की जानकारी नहीं है। न ही यह बस मनावर रूट की है। आदिवासी अंचल में कई बसें हैं बिना परमिट के भी चलती हैं।