Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

न्यू मार्केट के चबूतरे बदलेंगे पक्की दुकानों में, 3.50 करोड़ में बन रहे दो कांप्‍लेक्‍स

भोपाल। राजधानी के न्यू मार्केट में व्यावसायिक कांप्‍लेक्‍स बनाने की नगर निगम ने शुरूआत कर दी है। यहां 45 चबूतरा स्थित दुकानों को तोड़कर कॉम्पलेक्स बनाया जा रहा है। इसमें 85 दुकानें होंगी, जबकि 36 चबूतरा स्थित दुकानों को तोड़कर वहां कुल 63 दुकानें बनाई जाएगी। दोनों कॉम्पलेक्स की लागत साढ़े करोड़ रुपये आएगी। अगले तीन महीने में प्रोजेक्ट पूरा करने का दावा है।

न्यू मार्केट शहर का प्रमुख बाजार है, जहां हर दिन हजारों लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं। यहां कपड़ा, सोना-चांदी, मोबाइल, इलेक्ट्रानिक, फूटवेयर, किराना, एव्हरफ्रेश समेत अन्य सामान की 1300 से अधिक दुकानें हैं। इसलिए नगर निगम सुनियोजित तरीके से काम कर रहा है। पिछले साल 45 चबूतरा स्थित दुकानों की अस्थाई शिफ्टिंग की गई थी। फिर तीन मंजिला कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए सिविल शाखा द्वारा टेंडर जारी किए गए। निर्माण के बाद ग्राउंड फ्लोर पर सभी 45 दुकानों को लीज पर दुकानदारों को आवंटित की जाएंगी। इसके अलावा दूसरी व तीसरी मंजिल पर 20-20 दुकानों का निर्माण किया जाएगा। इस पर 1.80 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। कॉम्पलेक्स के लिए ढांचा भी तैयार हो गया है।

36 चबूतरा दुकानें टूटेंगी

न्यू मार्केट में 36 चबूतरा स्थित दुकानें भी टूटेंगी और इसकी जगह तीन मंजिला कांप्‍लेक्‍स तैयार किया जाएगा। इसमें ग्राउंड फ्लोर पर 23 दुकानें होंगी, जबकि दूसरी व तीसरी मंजिल पर 20-20 दुकानें बनाई जाएंगी। इसमें एक करोड़ 70 लाख रुपये खर्च होंगे। नगर निगम की सिविल शाखा कार्य करवा रही है। दुकानदारों को भी अन्य जगह शिफ्ट किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि पहले यहां पर टीन के चबूतरे आवंटित किए गए थे। उनकी जगह पक्की दुकानें बनाकर दी जाएगी। मौजूदा दुकानदारों को ही ग्राउंड फ्लोर की दुकानें आवंटित की जाएंगी।

45 चबूतरा स्थित दुकानों की जगह पर व्यावसायिक कांप्‍लेक्‍स का निर्माण शुरू हो गया है। अगले तीन महीने में प्रोजेक्ट को पूरा कर लेंगे। 36 चबूतरा स्थित दुकानों की जगह भी कांप्‍लेक्‍स का निर्माण किया जा रहा है।

शिशुबिंदू सिंह, सहायक यंत्री सिविल