Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

सीएम शिवराज ने कहा, इंदौर में भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई का सकारात्मक परिणाम मिला

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को कलेक्टर-कमिश्नर कांफ्रेंस की, जिसमें उन्होंने कहा कि मैं कल इंदौर में था और आपको यह बताते हुए मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि इंदौर प्रशासन ने भू-माफियाओं के विरुद्ध जो अभियान चलाया, उसका सकारात्मक परिणाम सामने आ रहा है। जिसको वर्षों से न्याय नहीं मिला था, उनकी आंखों में मैंने कल खुशी के आंसू देखे। मैंने कलेक्टर इंदौर से कहा है कि उन्होंने भू-माफियाओं के विरुद्ध कैसे सफलतापूर्वक अभियान चलाया है, उसका एक प्रेजेंटेशन दें। इससे दूसरे जिलों को भी लाभ होगा। मैं भू-माफियाओं के विरुद्ध सफल अभियान चलाने के लिए इंदौर प्रशासन की प्रशंसा करता हूं।

फीडबैक के लिए नया मैकेनिज्म

सीएम ने कांफ्रेंस में कहा कि जो बेहतर कार्य करेंगे, मैं उन्हें सम्मानित करूंगा, लेकिन जो गड़बड़ करेंगे, उनके विरुद्ध कार्रवाई होगी। हम जनता से फीडबैक लेने के लिए एक नया मैकेनिज्म बना रहे हैं। अलग-अलग तरीके से फीडबैक लेंगे, क्योंकि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस। इंदौर स्वच्छता में प्रकाश स्तंभ और अन्य नगरों के लिए प्रेरणा है। स्वच्छता के मामले में हर जिला नंबर वन कैसे बने, इसके लिए सब मिलकर प्रयास करें। उन्होंने कहा कि सुशासन देना ही हमारा मूल उद्देश्य है। हर क्षेत्र में हम कैसे और बेहतर हो सकते हैं, इस पर काम करें।

हर जिले में पौधारोपण के लिए स्थान हो

सीएम ने कहा, मैं रोज एक पौधा लगाता हूं। हर जिले में कोई एक ऐसा स्थान हो, जहां अधिकारी और नागरिक किसी विशेष अवसर पर पौधे लगा सकें। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह छोटा कदम, अत्यंत क्रांतिकारी सिद्ध हो सकता है। 12 मार्च को नगरोदय कार्यक्रम होगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के 1 लाख 63 हजार परिवारों को पहली और दूसरी किश्त के 1600 करोड़ रुपये उनके खाते में डाले जायेंगे। नगरोदय कार्यक्रम के माध्यम से हितग्राहियों को अधिकतम लाभ दिलाने का प्रयास आप करें।