Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

CM शिवराज ने नक्सली हमले में शहीद सुरक्षाकर्मी को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली हमले में शहीद सुरक्षाकर्मी लक्ष्मीकांत द्विवेदी के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। द्विवेदी प्रदेश के रीवा जिले के निवासी थे प्रदेश के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि द्विवेदी छत्तीसगढ़ के जिला रिजर्व गार्ड (जीआरजी) की 22 वीं बटालियल में बतौर सुरक्षाकर्मी तैनात थे और बृहस्पतिवार को दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों द्वारा किये गये विस्फोट में शहीद हो गये।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने द्विवेदी के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा एक घर देने की भी घोषणा की उन्होंने बताया कि शुक्रवार को द्विवेदी का पार्थिव शरीर रीवा जिला मुख्यालय से लगभग 150 किलोमीटर दूर उनके पैतृक गांव बरछा काकहरा में लाया गया और अंतिम संस्कार किया गया।