Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

लाल परेड मैदान में हुनर हाट 12 से, आएंगे देश भर के उस्ताद कारीगर

भोपाल। देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में केंद्र सरकार की ओर से देश भर में हुनर हाट का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय 12 मार्च से शहर के लाल परेड मैदान में 27 वें हुनर हाट (प्रदर्शनी सह बिक्री) का आयोजन करने जा रहा है। लोकन फॉर वोकल अभियान के तहत यह स्थानीय उस्ताद कारीगरों को प्रोत्साहित करने के लिए मंत्रालय की पहल है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 13 मार्च को 10 दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे

उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, केरल, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, मणिपुर, असम, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश सहित लगभग 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कारीगर हाट में अपने उत्कृष्ट हस्तनिर्मित उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से प्रदर्शनी के उद्घाटन का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने अपनी सहमति दी है और वह 13 मार्च को इसका उद्घाटन करेंगे। अगला हुनर हाट 25 मार्च से 4 अप्रैल तक गोवा में, 9 से 18 अप्रैल तक कोटा में, 23 अप्रैल से 2 मई तक सूरत में आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा, हुनर हाट का आयोजन इस वर्ष हैदराबाद, मुंबई, जयपुर, पटना, प्रयागराज, रांची, गुवाहाटी, भुवनेश्वर और जम्मू-कश्मीर में किया जाएगा।

महिला दिवस पर भोपाल हाट में लगेगा मेला

मध्य प्रदेश सरकार का महिला और बाल विकास विभाग भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आठ से 10 मार्च तक भोपाल हाट में हुनर हाट का आयोजन करने जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य राज्य की महिला उद्यमियों, कारीगरों और स्वयं सहायता समूहों को एक मंच प्रदान करना है, जो अपने उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री कर सकें। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।