Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ग्वारीघाट में मां नर्मदा महाआरती में शामिल होंगे

जबलपुर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द दो दिवसीय प्रवास पर विमान से जबलपुर पहुंचे। डुमना एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सुबह 11 बजे मानस भवन में आयोजित ऑल इंडिया ज्यूडिशियल एकेडमीज डायरेक्टर्स रिट्रीट कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र तथा शाम सात बजे ग्वारीघाट में मां नर्मदा महाआरती में शामिल होंगे। राष्ट्रपति शनिवार शाम उच्च न्यायालय परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सेरेमोनियल डिनर में शामिल होने के बाद दूसरे दिन सात मार्च की सुबह 9.30 बजे दमोह जिले के ग्राम जलहरी स्थित हेलीपेड के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां से कार द्वारा सिंग्रामपुर पहुंचकर रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। सिंग्रामपुर में ही आयोजित जनजातीय सम्मेलन में शामिल होकर दोपहर 2.40 बजे हेलीकॉप्टर से डुमना के लिए रवाना होंगे। राष्ट्रपति डुमना विमानतल से दोपहर 3.30 बजे वायुसेना के विमान से नई दिल्ली प्रस्थान करेंगे।

मां नर्मदा महाआरती व हाई कोर्ट के आयोजन में शामिल होंगे: जीवनदायिनी मां नर्मदा नदी के तट पर शनिवार को महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द पहुंचेंगे और नर्मदा महाआरती के मुख्य अतिथि होंगे। जिला प्रशासन ने देश के प्रथम नागरिक और अन्य वीवीआइपी के आगमन को लेकर तैयारियां की हैं। आप यदि आज शहर के व्यस्त रास्तों से निकलने का प्लान बना रहे हैं तो थोड़ा संभलकर जाएं। कारण जिला प्रशासन ने राष्ट्रपति के आगमन को लेकर शहर की कई प्रमुख सड़कों को डायवर्ट किया है। राष्ट्रपति व सीजेआइ का काफिला सड़क पर बिना किसी परेशानी से गुजर सके, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने कई स्थानों पर रूट डायवर्ट किए हैं। साथ ही कई प्रमुख सड़कों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। काफिला निकलने के दौरान कई मार्गों पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक रोक दिया जाएगा। राष्ट्रपति के आगमन के बाद डुमना एयरपोर्ट से सर्किट हाउस नंबर-एक तक आम नागरिकों के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर ग्वारीघाट में साफ-सफाई और आकर्षक सजावट के साथ सख्त सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है।