Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

11 लाेग महाराष्ट्र से नेपाल जा रहे थे, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, चार की माैत सात घायल

भिंड। उल्लास नगर महाराष्ट्र से 11 लाेग सतुरी नेपाल अपने घर आेमनी वैन से जा रहे थे। इसी दाैरान भिंड-ग्वालियर हाइवे ज्ञानेंद्रपुरा आसमानी मंदिर के पास किसी अज्ञात वाहन ने आेमनी वैन में टक्कर मार दी। इस घटना में वैन में सवार चार लाेगाें की माैके पर ही माैत हाे गई। जबकि सात गंभीर घायलाें काे इलाज के लिए जयाराेग्य अस्पताल ग्वालियर रैफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

भिंड जिले के ज्ञानेंद्रपुरा इलाके में आसमानी माता मंदिर के पास आेमनी वैन क्रमांक एमएच 02 बीटी 8385 में सवार लाेग सड़क हादसे का शिकार हाे गए। घटना की सूचना मिलते ही भिंड पुलिस माैके पर पहुंच गई आैर गाड़ी में फंसे लाेगाें काे स्थानीय लाेगाें की मदद से बाहर निकाला गया। घायलाें ने बताया कि वह लाेग सेतुरी नेपाल के रहने वाले हैं आैर उल्लास नगर महाराष्ट्र से नेपाल जाने के लिए निकले थे। वैन में सवार ग्यारह लाेगाें में से तीन पुरूष एवं एक महिला की हादसे में माैत हाे गई है। मृतकाें में मान बहादुर पुत्र जाेत बहादुर, सूजा रावल पत्नी काला रावल, टाेपेंद्र रावल पुत्र काला रावल, काला रावल पुत्र लल्ला रावल शामिल हैं। मृतकाें में एक ही परिवार के तीन सदस्य भी शामिल हैं। इसके अलावा उदय उम्र 31 साल, कृष्णा उम्र 28 साल, सीता उम्र 22 साल, विनाेद उम्र 30 साल, शेर बहादपुर उम्र 42 साल , प्रकाश उम्र 21 साल, किशन उम्र 28 साल गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे में घायलाें काे गंभीर चाेटें आई हैं, इसलिए ग्वालियर जयाराेग्य अस्पताल रैफर किया गया है। पुलिस आसपास के लाेगाें से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि वैन काे किस वाहन ने टक्कर मारी है। हालांकि खबर लिखे जाने तक वाहन का पता नहीं चल सका था।