Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

कद्दावर नेता नंदकुमार सिंह चौहान के अंतिम दर्शन करने पहुंचे लोग

बुरहानपुर। निमाड़ के कद्दावर नेता नंदकुमार सिंह चौहान की पार्थिव देह अलसुबह उनके गृहग्राम शाहपुर पहुंची। बुधवार को सुबह उनके निवास पर अंतिम दर्शन के लिए उनकी पार्थिव देह को आंगन में रखा गया। सुबह से ही अंतिम दर्शनों के लिए लोगों का तांता लग गया। अपने नेता के अंतिम दर्शन करने पहुंचे कई लोग भाव विभोर हो गए। वहीं भाजपा-कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता पहुंचे और नंदू भैया के अंतिम दर्शन कर उनके परिजनों को सांत्वना दी।

गौरतलब है कि भाजपा के दिवंगत नेता नंदकुमार सिंह चौहान की अंतिम इच्छा के अनुरूप बुधवार दोपहर करीब तीन बजे उनका अंतिम संस्कार शाहपुर स्थित उनके खेत में किया जाएगा। करीब तीन एकड़ के इस खेत में केला और चने की फसल बोई गई थी। यह फसल अभी पूर तरह पक भी नहीं पाई थी। अंतिम संस्कार और इसमें जुटने वाली भीड़ को देखते हुए परिवारजनों ने मंगलवार को मजदूर लगाकर पूरी फसल कटवा दी है। जानकारी के मुताबिक स्व. नंदकुमार सिंह चौहान ने इच्छा जताई थी कि उनकी देह को पैतृक भूमि में ही पंचतत्वों में विलीन किया जाए। खेत पर अंतिम संस्कार के लिए ऊंचा अंत्येष्टी स्थल तैयार किया गया है। बुधवार को शाहपुर नगर सहित आसपास के लगभग सभी गांवों में शोक की लहर छाई रही। नगर के लगभग सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे।

व्यापारियों का कहना था कि उन्होंने अपने लाडले नेता को खो दिया है। सांसद के गृहग्राम शाहपुर में दूसरे दिन भी कर्फ्यू जैसा नजारा दिखाई दिया। पूरे नगर में सन्नाटा पसरा रहा। अंतिम संस्कार कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत प्रदेश व देश के कई मंत्रियों, पार्टी पदाधिकारियों के मौजूद रहने की संभावना है। वहीं शाहपुर-बुरहानपुर में दिनभर इंटरनेट मीडिया पर नंदू भैया को श्रद्धांजलि देने का दौर जारी रहा।