Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

नंदकुमार सिंह चौहान अंतिम संस्कार, CM शिवराज, केंद्रीय मंत्री तोमर, सिंधिया समेत कई नेता देंगे अंतिम विदाई

भोपाल। खंडवा से बीजेपी सांसद रहे दिवंगत नंदकुमार सिंह चौहान का अंतिम संस्कार आज बुरहानपुर में उनके पैतृक गांव शाहपुर में होगा। CM शिवराज, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल, ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई नेता उनके अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

इससे पहले कल देर शाम विशेष विमान से उनकी पार्थिव देह को भोपाल लाया गया। इस दौरान स्टेट हैंगर पर खुद सीएम शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहे। सीएम शिवराज सिंह और तमाम वरिष्ठ नेताओं ने उनकी पार्थिव देह को कंधा दिया।

जिसके बाद पार्थिव देह भोपाल स्थित प्रदेश बीजेपी के दफ्तर में अंतिम दर्शन के लिए रखी गई। जहां बीजेपी के तमाम नेता, कार्यकर्ता और आमजन ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी दिवंगत सांसद को श्रद्धांजलि दी। बता दें कि कल सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था।