Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

MP Board 10वीं/12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र जानें एग्जाम से जुड़ी 5 बड़ी बातें

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की तरफ से 10वीं की परीक्षाएं 30 अप्रैल से, जबकि 12वीं की परीक्षाएं एक मई से आयोजित की जाएंगी. बोर्ड द्वारा परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है. जो छात्र 10वीं और 12वीं 2021 की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पूरी डिटेल्स चेक कर सकते हैं

वहीं, 9वीं, 10वीं, 11वीं और https://mpsamachar.in/12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 15 अप्रैल से शुरू होंगी. प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए टाइम टेबल 5 अप्रैल तक जारी कर दिया जाएगा. इस बार बोर्ड की परीक्षा में 5 बड़े बदलाव भी किए गए हैं. इसलिए प्रैक्टिकल एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों को उन 5 बड़े बदलावों के बारे में जरूर जानना चाहिए

1- इस बार बोर्ड की परीक्षा पिछले वर्ष की अपेक्षा सुबह 1 घंटे पहले शुरू होगी. यानि कि 9 बजे की बजाय परीक्षा 8 बजे से आयोजित की जाएगी

2- इस बार यदि शासन द्वारा कोई सार्वजनिक या स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है, तो भी परीक्षाएं यथावत कार्यक्रमानुसार संपन्न होंगी. इसके अलावा शारीरिक प्रशिक्षण परीक्षा (द्विवर्षीय पाठ्यक्रम) और डीपीएसई परीक्षा (द्विवर्षीय पाठ्यक्रम) 30 अप्रैल से 11 मई तक आयोजित की जाएगी

3- 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के सिलेबस में 30 प्रतिशत की कटौती की गई है. बोर्ड द्वारा यह फैसला ऑफलाइन कक्षाओं के संचालित नहीं होने की वजह से लिया गया है

4- कोरोना वायरस महामारी की वजह से इस बार 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का रिजल्ट जुलाई में जारी किया जाएगा

5- एग्जाम सेंटर में छात्रों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा. साथ ही इस बार एग्जाम सेंटर पर छात्रों को परीक्षा से 45 मिनट पहले पहुंचने की बजाय 1 घंटा पहले पहुंचना होगा