Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

चुनावी तारीखों के ऐलान के बाद बीजेपी ने झोंकी ताकत

भोपाल : पश्चिम बंगाल समेत देश में पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के ऐलान के बाद मध्य प्रदेश के नेताओं के दौरे कार्यक्रम तय किए गए हैं। आज शाम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पश्चिम बंगाल के लिए रवाना होंगे।

रविवार को ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ कोलकाता के आसपास के दो जिलों में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री का रोड शो भी होगा। सूत्रों की माने तो रविवार दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच सभाएं और रोड शो का समय निर्धारित किया गया है।

बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व ने सीएम शिवराज के दौरे और सभाएं के चुनावी कार्यक्रम तय किए हैं। बताया जा रहा है कि कोलकाता में ही मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम भी करेंगे। बता दें कि चुनाव की तारीख के ऐलान से पहले ही बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व ने राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल की ड्यूटी पश्चिम बंगाल में लगा रखी है।