Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

सीएम हेल्पलाइन में खराब प्रदर्शन के चलते भिंड कलेक्टर को हटाया

ग्वालियर: मध्यप्रदेश 9 महीने के बाद एक बार फिर कलेक्टर को लेकर प्रदेश सरकार ने बदलाव किया है। भिंड जिले के नए कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस होंगे। डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत को नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण इंदौर में सह आयुक्त के रूप में भेजा गया है। यह आदेश देर शाम प्रदेश शासन के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस ने जारी किया है।

यहां बता दें कि 9 महीने पहले जिले में रेत के अवैध उत्खनन को लेकर कलेक्टर, एसपी, चंबल संभाग के कमिश्नर और आईजी को हटाए जाने के बाद सरकार ने वर्ष 2008 बैच के आईएएस अफसर डॉ वीरेंद्र सिंह रावत को शाजापुर से भिंड जिले की कमान सौंपी थी। लेकिन शुक्रवार की देर शाम अचानक प्रदेश सरकार ने सिंगल आदेश जारी कर उन्हें इंदौर भेज दिया है। इसके बीच चर्चाओं का दौर गर्म हो गया है।

कयास लगाए जा रहे हैं कि दो दिन पहले गोहद में भाजपा नेता के यहां फूड विभाग की कार्रवाई को लेकर उनका स्थानांतरण किया गया है। वहीं दूसरी और सीएम हेल्प लाइन में भिंड जिला काफी फिसड्‌डी चल रहा था इसके अलावा एक वजह यह भी सामने आई है कि भिंड कलेक्टर की जिम्मेदारी संभाल रहे डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत की पत्नी को कुछ महीने पहले ही कैंसर निकला है।

इसके चलते वे बार-बार छुट्टी लेकर इंदौर जा रहे थे। ऐसे में वे भी अपना पत्नी की देखभाल के लिए इंदौर के आसपास पोस्टिंग चाह रहे थे। वहीं डॉ. सतीश कुमार एस लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में संचालक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। कलेक्टर के रूप में भिंड में उनकी पहली पोस्टिंग बताई जा रही है।