Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

मुरैना में “कोरोना वैक्सीन” लगने के बाद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत

मुरैना। जिले में कोरोना वैक्सीन लगाए जाने के बाद एक आंगनबाड़ी की फ्रंटलाइन वर्कर कि संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। जिसके बाद मृतका के परिजनों ने कोरोना वैक्सीन पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों ने महिला की मौत का कारण कोरोना वैक्सीन को बताया हैं। तो वही डॉक्टर महिला की मौत को गंभीर बीमारी बता रहे हैं। मृतिका के पति ने कैलारस थाने में शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

परिजन कर रहे जांच की मांग…

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत का मामला जिले के कैलारस ब्लॉक के ग्राम निराला की मिनी आंगनवाड़ी केंद्र से जुड़ा हुआ है जहां पर कार्यकर्ता सुमन खटीक को फ्रंटलाइन वर्करों की सूची में नाम आने के बाद कैलारस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई थी रात को ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ने लगी उसे बुखार और सिर दर्द में शिकायत के बाद कैलारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां पर डॉक्टर ने उसका परीक्षण करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया जिसके बाद परिजनों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमन खटीक की मौत कोरोना वैक्सीन के कारण होना बताया है और मामले में जांच की मांग की है

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा…

अचानक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की मौत से हैरान परिजनों को जैसे तैसे समझाइस देकर शांत कराया गया। जिसके बाद मृतका का पोस्टमार्टम कराया गया है। महिला की संदिग्ध मौत पर डॉक्टरों का कहना है,कि मृतिका पहले से ही गंभीर बीमारी से ग्रसित थी और महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कारण साफ हो जाएगा। फिलहाल महिला के पति रघुवीर खटीक में कैलारस थाने में मामले की जांच को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस भी अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है ताकि महिला की मौत के मामले में सबकुछ साफ हो सके,कि आखिरकार महिला की मौत किस वजह से हुई है।