Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

सिंगरौली जि‍ले में महिला और बेटे की धारदार हथियार से हत्या

रीवा। सिंगरौली जिले के मोढ़ी गांव अंतर्गत 55 पर्ची मां सहित उसके दिव्यांग बेटे की धारदार हथियार से अज्ञात लोगों द्वारा हत्या कर दी गई है जबकि घटनास्थल से महज 20 फिट दूर कमरे में सो रहे पिता को हत्या की भनक तक नहीं लगी। घटना की जानकारी पिता को सुबह होने पर लगी जब वह शौच के लिए सोकर कमरे से बाहर निकला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची । पुलिस ने शव का पंचनामा दर्ज कर पीएम उपरांत परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कप्तान वीरेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। हालांकि पुलिस ने अब तक दो संदेह‍ियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

क्या था मामला

मिली जानकारी के अनुसार सिंगरौली जिले के माड़ा थाना अंतर्गत मोढी गांव में गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात बीयर परिवार खाना खाकर सो रहा था। पिता घर के अंदर जबकि मां और बेटे घर के बाहर सो रहे थे। इसी बीच अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर मां फुलर बीयर उम्र 52 वर्ष व उसके दिव्यांग पुत्र राम वरण बीयर उम्र 28 वर्ष को मौत के घाट उतार दिया है।पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

पिता पर संदेह

पुलिस पूरे मामले में पारिवारिक कला को लेकर विवेचना शुरू कर दिया है। पुलिस का मानना है कि मृतक का पिता राम बहोर बीयर घटनास्थल से महज 20 फुट के दूरी पर कमरे के अंदर सो रहा था। हत्या होते समय मृतक को द्वारा की जाने वाली चीख पुकार भी उसने सुनने से इनकार किया है । लिहाज़ा पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

दो संदेही से हो रही पूछताछ

पुलिस की माने तो पुलिस ने तो संदेशों को गिरफ्त में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दोहरे हत्याकांड की सूचना पाकर मौके पर पुलिस कप्तान वीरेंद्र कुमार सिंह भी पहुंचे थे यहां उन्होंने थाना प्रभारी राघवेंद्र द्विवेदी को जरूरी दिशा निर्देश देकर जल्द से जल्द दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के निर्देश दिए हैं।

इनका कहना है

धारदार हथियार से दो लोगों की हत्या की गई है ।हत्या का मामला दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है ।जल्द खुलासा किया जाएगा।

वीरेंद्र कुमार सिंह पुलिस कप्तान सिंगरौली