Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

पूर्व मध्य रेलवे /हाजीपुर जोन के महाप्रबंधक ललित चंद्र त्रिवेदी ने किया कुजू स्टेशन का निरीक्षण

वर्षों पुरानी प्रदूषण की समस्या को लेकर मुखिया मंजू देवी सहित सैकड़ों लोगों ने दिया ज्ञापन

Ramgarh/News lens:पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन के महाप्रबंधक ललित चंद्र त्रिवेदी ने किया कुजू स्टेशन का निरीक्षण।

 

वर्षों पुरानी प्रदूषण की समस्या को लेकर वहां की मुखिया मंजू देवी सहित सैकड़ों लोगों ने दिया ज्ञापन ।
महाप्रबंधक ने कहा प्रधानमंत्री के सुरक्षा अभियान में हम भी हैं शामिल और इसका जल्द होगा निदान।
रामगढ़ जिले के कुजू स्टेशन का पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन के जीएम ने निरीक्षण किया। महाप्रबंधक ललित चंद्र त्रिवेदी ने कुजू स्टेशन के सभी विभागों का गहन निरीक्षण किया।

इस क्रम में रेलवे के कई प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कुजू की मुखिया सहित सैकड़ों की संख्या में आम लोग उपस्थित थे। वहां उपस्थित कई लोग मुखिया के नेतृत्व में वर्षों से झेल रहे प्रदूषण की समस्या को लेकर जीएम को ज्ञापन सौंपने आए थे। मौके पर रेल महाप्रबंधक ने बताया कि यह वार्षिक निरीक्षण है जिसके दौरान बरकाकाना से कोडरमा तक निरीक्षण होना तय है। इसी क्रम में जो स्टेशन पर प्रदूषण हो रहा है उससे संबंधित लोगों ने मुझे ज्ञापन भी सौपा हैं ।

इस मौके पर महाप्रबंधक ने बताया कि प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान में रेलवे भी सम्मिलित होकर इस अभियान को बढ़ावा दे रहा है बहुत जल्द ही प्रदुषण की समस्या का समाधान होगा।
मौके पर कुजु क्षेत्र की महिला मुखिया मंजू देवी ने बताया कि हमारे क्षेत्र के निवासी वर्षों से प्रदूषण की समस्या का दंश झेल रहे हैं इसको लेकर हम लोगों ने रेल जीएम को अपना ज्ञापन सौंपा है और वह हमें बहुत जल्द इसके निदान को लेकर आश्वासन भी दिए हैं।