Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

गवाह पर दिन दहाड़े की चार लोगों ने फायरिंग,पुलिस जुटी तलाश में

ग्वालियर। गोला का मंदिर थाना अंतर्गत साठ फुटा रोड पर दो युवकों पर चार लोगों ने जान लेवा हमला करते हुए फायरिंग कर दी। युवकों ने किसी तरह से अपनी जान बचाई और पुलिस थाना पहुंचकर शिकायत की है। पुलिस मामले की पड़ताल व आरोपियों की तलाश में जुट गई है। कुंज विहार के हिमांशु शर्मा व सुखवीर कौरव ने बताया कि वह मंगलवार की दोपहर साढ़े बारह बजे साठ फुटा रोड पर पटरी किनारे बनी भवानी मेडिकल पर दवा खरीद रहे थे। तभी पिंटो पार्क के रहने वाले अमित कौरव,मनोज राजपूत,अर्जुन व अनूप गुर्जर ने उनके ऊपर फायरिंग कर दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। हम लोगों ने वहां से भाग कर किसी तरह से जान बचाई। पुलिस में जान लेवा हमले की शिकायत की पर पुलिस ने मामूली धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। यह बदमाश इससे पहले भी जान लेवा हमला कर चुके हैं और उसकी भी शिकायत पुलिस में की थी।
307 के केस में गवाह है हिमांशु
हिमांशु के दोस्त सुखबीर ने बताया कि डेढ़ साल पहले उनके दोस्त प्रदीप मावई पर अमित व उसके साथियों ने जान लेवा हमला किया था। प्रदीप को गोली मारी थी जिसमें हिमांशु गवाह बना हुआ है। आरोपी हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आए हैं। गवाही न दें इसके लिए वह दबाव बना रहे हैं।
वर्जन
हमलावरों की तलाश जारी है। पुराने विवाद के चलते हिमांशु पर हमला हुआ है। आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। बिजली कंपनी के कर्मचारी पर हमला हुआ है। उस मामले में भी आरोपियों की तलाश की जा रही है।