Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

व्हाट्सएप-फेसबुक पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाला मतदाता नहीं कर पाएंगे मतदान

इंदौर। जैसवाल साहू समाज के अध्यक्ष पद के चुनाव वृंदावन कालोनी स्थित समाज की धर्मशाला में 28 फरवरी को होंगे। मतदान से पहले चुनाव समिति ने आचार संहिता जारी की है। इसमें अगर समाज के किसी मतदाता ने प्रत्याशी के खिलाफ व्हाट्सएप, फेसबुक सहित सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी की तो वह परिवार सहित चुनाव में मतदान नहीं कर पाएगा। यह निर्णय चुनाव को शालीन तरीके से संपन्ना कराने के उद्देश्य से लिया गया है।

मतदान के दौरान कोई व्यक्ति फर्जी मतदान करता पाया गया तो उस पर कानूनी कारवाई की जाएगी। मतदान के दिन मतपर्ची व आइडी कार्ड लाना अनिवार्य किया गया है। मतदान की प्रक्रिया के दौरान कोविड -19 की गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। मतदान के दौरान शारीरिक दूरी का पालन व मास्क पहनना अनिवार्य रहेगा। चुनाव अधिकारी संतोष जैसवाल ने बताया कि समाज के चुनाव को सामाजिक उत्सव की तरह मनाने का निर्णय लिया गया है। चुनाव समाज के विकास के लिए किए जा रहे हैं। मतदान पारदर्शी तरीके से होगा। मतदान प्रक्रिया पर कैमरों के जरिए नजर रखी जाएगी।

3 हजार मतदाता करेंगे अध्यक्ष का फैसला

इस बार अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला है। अध्यक्ष पद के लिए सुनील जायसवाल, अनिल साहू और गंगाप्रसाद जैसवाल दावेदारी कर रहे हैं। तीनों प्रत्याशियों ने मतदाताओं को रिझाने के लिए जनसंपर्क शुरू कर दिया है। मतदान सुबह नौ से शाम पांच बजे तक होगा। इसमें करीब 18 वर्ष से अधिक के आयु वर्ग के तीन हजार मतदाता भाग लेंगे। इसके लिए समाज के सभी घरों में जाकर मतदाता सूची बनाई गई है। चुनाव 31 सदस्यीय टीम मिलकर कराएगी।